scriptProtest नीट परीक्षा में धांधली पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन – देखें वीडियो | #Protest Youth Congress's strong protest against rigging in NEET exam - watch video | Patrika News
समाचार

Protest नीट परीक्षा में धांधली पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन – देखें वीडियो

#Protest नीट परीक्षा में धांधली पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन – देखें वीडियो

जबलपुरJun 22, 2024 / 01:40 pm

Lalit kostha

#Protest नीट परीक्षा में धांधली पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - देखें वीडियो

#Protest नीट परीक्षा में धांधली पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन – देखें वीडियो

जबलपुर. प्रदेश और केंद्र सरकार लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्र-छात्राएं दिन-रात एक कर परीक्षा की तैयारी करते हैं। लेकिन, उनकी मेहनत बेकार जा रही है। कहीं नर्सिंग कॉलेज घोटाला हो रहा है, तो कभी नीट की परीक्षा में धांधली मनोबल तोड़ रही है। यह आरोप युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव ने शुक्रवार को शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लगाए।
मालवीय चौक से निकाली रैली

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए मालवीय चौक से रैली निकाली। नगर अध्यक्ष विजय रजक के साथ कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय जाना चाहते थे। लेकिन, पुलिस ने घंटाघर के पास उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड फांदने का प्रयास किया। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें तितर-बितर किया। उसके बाद में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं

प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र यादव व नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि मप्र में नर्सिंग कॉलेज घोटाला व नीट परीक्षा में हुई धांधली के मामले में भाजपा सरकार ने अभी तक किसी भी जिम्मेदार मंत्री व अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना था कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
ये रहे शामिल – प्रदर्शन में दिनेश यादव, सौरभ शर्मा, संजय यादव, विनय सक्सेना, रत्नेश अवस्थी, गुड्डू नवी, संतोष पांडा, मनोज नामदेव, राजेश सोनकर, तेजकुमार भगत, रिजवान कोटी, कौशल यादव, प्रदीप पटेल, चमन राय, विवेक सिंघई, अनुराग पटेल, शुभम रजक, विनय पटेल, मोहित सुफेले, बब्बू यादव, संदीप जैन, आभाष दुबे, अर्जुन बंशकार, काली, राहुल अहिरवार, प्रियांश दीवान शामिल थे।
Protest

Hindi News/ News Bulletin / Protest नीट परीक्षा में धांधली पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन – देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो