scriptशहर में एक सप्ताह में ही डेंगू के 172 मरीज, पानी के 23 नमूने अनफिट | Patrika News
समाचार

शहर में एक सप्ताह में ही डेंगू के 172 मरीज, पानी के 23 नमूने अनफिट

अहमदाबाद. शहर में इन दिनों डेंगू, टाइफाइड और पीलिया जैसे रोग पैर पसार रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह में ही शहर के विविध अस्पतालों में मच्छर जनित डेंगू रोग के 172 मरीज सामने आए हैं। पानी के लिए गए नमूनों में से 23 के परिणाम अनफिट पाए गए हैं।

अहमदाबादSep 09, 2024 / 10:33 pm

Omprakash Sharma

मच्छरों की ब्रीडिंग जांच करते हुए।

अहमदाबाद शहर में इन दिनों डेंगू, टाइफाइड और पीलिया जैसे रोग पैर पसार रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह में ही शहर के विविध अस्पतालों में मच्छर जनित डेंगू रोग के 172 मरीज सामने आए हैं। पानी के लिए गए नमूनों में से 23 के परिणाम अनफिट पाए गए हैं। एक सप्ताह में मच्छर जनित रोग डेंगू के 199 संदिग्ध मरीज मिले थे, इनमें से 172 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मलेरिया के 13, चिकुन गुनिया के 12 व फाल्सीफेरम के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। इस वर्ष जनवरी से अब तक देखें तो शहर में डेंगू के 1280 मरीज दर्ज हुए हैं। मलेरिया के 555, चिकुनगुनिया के 83 और फाल्सीफेरम के 72 मरीज हैं। दूसरी ओर एक सप्ताह में जलजनित रोगों के 421 मरीजों में से टाइफाइड के सबसे अधिक 164 हैं। उल्टी दस्त के 146, पीलिया के 113 और हैजा ग्रस्त एक मरीज है। शहर में इस वर्ष अब तक उल्टी दस्त के 8801, टाइफाइड के 3954, पीलिया के 1990 तथा हैजा के 195 मरीज हैं।

पर्याप्त कदम उठाने का मनपा का दावा

मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि महानगरपालिका की ओर से रोग निवारण के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। विविध कार्य किए जा रहे हैं। सात दिनों में पानी के लिए गए 1452 नमूनों में से 23 के परिणाम अनफिट आए हैं। क्लोरीन की जांच के लिए भी करीब 22 हजार टेस्ट किए गए, इनमें से 152 नमूनों में क्लोरीन की मात्रा नहीं मिली है। डेंगू की जांच के लिए 1232 नमूने लिए गए, इनमें से 172 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।कंस्ट्रक्शन साइट पर भी जांच, 40 हजार घरों में फॉगिंगमच्छर जनित रोगों व जल जनित रोगों को लेकर 7881 निर्माणाधीन (कंस्ट्रक्शन ) साइट पर जांच की गई है। अन्य इकाइयों की भी जांच की जा रही है। 26 हजार से अधिक नोटिस जारी किए गए और अनियमितता पाए जाने पर लगभग 1.45 करोड़ रुपए जुर्माना भी वसूला है। 40 हजार से अधिक घरों में फॉगिंग की गई।

Hindi News / News Bulletin / शहर में एक सप्ताह में ही डेंगू के 172 मरीज, पानी के 23 नमूने अनफिट

ट्रेंडिंग वीडियो