scriptये कारनामा करने वाला भारत बना पहला देश, UPSC Exam में भी पूछा जा सकता है ये सवाल | Trending Quiz India became first country to create fauna checklist Animal Taxonomy Summit-2024 | Patrika News
राष्ट्रीय

ये कारनामा करने वाला भारत बना पहला देश, UPSC Exam में भी पूछा जा सकता है ये सवाल

जीव-जंतुओं की प्रजातियों की सूची बनाने में हम अव्वल, दुनिया में पहली बार 1 लाख से अधिक प्रजातियों को किया गया शामिल

नई दिल्लीJul 02, 2024 / 11:19 am

Anish Shekhar

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) ने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के 109वें स्थापना दिवस के अवसर पर 1,04,561 प्रजातियों को शामिल करते हुए भारत के जीवों की एक सूची जारी की है।’फौना ऑफ इंडिया’ चेकलिस्ट पोर्टल के जरिए जारी की गई रिपोर्ट जीव प्रजातियों पर पहला व्यापक दस्तावेज़ है। इसमें 36 फ़ाइला को कवर करने वाले सभी ज्ञात टैक्सा की 121 चेकलिस्ट शामिल हैं। सूची में स्थानिक, संकटग्रस्त और अनुसूचित प्रजातियों को शामिल किया गया है।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एनिमल टैक्सोनॉमी समिट-2024 के उद्घाटन के दौरान कहा कि भारत अपने संपूर्ण जीव-जंतुओं की चेकलिस्ट तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
Bhupendra Yadav inaugurated Animal Taxonomy Summit-2024
यादव ने कहा, अच्छी बात यह है कि भारत जैव विविधता संरक्षण में वैश्विक चैंपियन है। हमारी परंपरा, लोकाचार और मूल्य प्रकृति का सम्मान करते हैं और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देते हैं। जीवों की सूची वर्गीकरण वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, संरक्षण प्रबंधकों और नीति निर्माताओं के लिए एक अमूल्य संदर्भ होगी।
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रकृति के प्रति मिशन एनडीए के तीसरी बार सरकार बनने के बाद शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में झलकता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ ने दुनिया के सामने सतत उपभोग और संरक्षण की थीम रखी। ‘रीसाइकिल इकोनॉमी’ की अवधारणा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “हम प्रकृति से जो कुछ भी लेते हैं, उसे प्राचीन, शुद्ध रूप में वापस करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
यादव ने जैव विविधता और प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस जैसी पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के प्रकाशन ‘एनिमल डिस्कवरीज – 2023’ का भी विमोचन किया, जिसमें 641 नई पशु प्रजातियां शामिल हैं और बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के ‘प्लांट डिस्कवरीज – 2023’ में 339 पौधों की प्रजातियां शामिल हैं।

Hindi News/ National News / ये कारनामा करने वाला भारत बना पहला देश, UPSC Exam में भी पूछा जा सकता है ये सवाल

ट्रेंडिंग वीडियो