scriptजैश के आतंकी हमले में जवान शहीद, भारतीय सेना ने घेरा इलाका | Soldier martyred in Jaish's terrorist attack, Indian Army cordoned off the area | Patrika News
राष्ट्रीय

जैश के आतंकी हमले में जवान शहीद, भारतीय सेना ने घेरा इलाका

गोलीबारी में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया

जम्मूSep 03, 2024 / 10:29 am

Anand Mani Tripathi


जम्मू में सैन्य स्टेशन सुंजवां में सोमवार को हुई संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद हो गया। इस गोलीबारी में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, सुबह करीब 11 बजे सुंजवां सैन्य स्टेशन पर कुछ राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना ने जवान के शहीद होने की अब तक पुष्टि नहीं की है। हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Hindi News/ National News / जैश के आतंकी हमले में जवान शहीद, भारतीय सेना ने घेरा इलाका

ट्रेंडिंग वीडियो