scriptExcise Constable Recruitment: एक्साइज सिपाही भर्ती दौड़ में 10 की मौत, 100 से ज्यादा बेहोश | Jharkahnd news ranchi,excise constable recruitment, six aspirant died, 100 unconsious, Jharkhand excise constable drive Several aspirants die during physical test Recruitment utility news | Patrika News
राष्ट्रीय

Excise Constable Recruitment: एक्साइज सिपाही भर्ती दौड़ में 10 की मौत, 100 से ज्यादा बेहोश

Excise Constable Recruitment Jharkhand: उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की मौत और बेहोशी के मामलों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

नई दिल्लीSep 02, 2024 / 12:57 pm

Akash Sharma

Jharkhand excise constable drive Several aspirants die during physical test

Jharkhand excise constable drive Several aspirants die during physical test

Excise Constable Recruitment Jharkhand: झारखंड में उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि झारखंड उत्पाद (आबकारी) शुल्क कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षाओं के तहत शारीरिक परीक्षण रांची, गिरिडीह, हज़ारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के सात केंद्रों में चल रहे थे।

BJP ने लगाया कुप्रबंधन का आरोप

भाजपा ने दावा किया कि अभियान के दौरान 10 उम्मीदवारों की मौत हो गई, और आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से “कुप्रबंधन” इसका कारण था। दौड़ के समय सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों की मौत व बेहोशी के मामले पलामू से आए हैं। यहां दो दिनों में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 से ज्यादा अभ्यर्थी इलाजरत हैं। बता दें कि राज्य में इस नियुक्ति के लिए 22 अगस्त से चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में 100 से अधिक अभ्यर्थी बेहोश होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। दर्जनों अभी भी जगह-जगह इलाजरत हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

झारखंड पुलिस ने शनिवार को कहा कि झारखंड में उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि झारखंड उत्पाद शुल्क कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षाओं के तहत शारीरिक परीक्षण रांची, गिरिडीह, हज़ारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के 7 केंद्रों में चल रहे थे।

सीएम ने बदला भर्ती दौड़ का टाइम

भर्ती दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की मौत और बेहोशी के मामलों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। CM के आदेश के बाद शनिवार से भर्ती दौड़ का समय बदलकर सुबह चार बजे कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को दौड़ के समय तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Hindi News/ National News / Excise Constable Recruitment: एक्साइज सिपाही भर्ती दौड़ में 10 की मौत, 100 से ज्यादा बेहोश

ट्रेंडिंग वीडियो