scriptRain Alert: सावधान! 7-8-9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन इलाकों पर पड़ेगा बड़ा असर | heavy rain in 15 states of the country including Rajasthan-Uttarakhand Alert issued for 7-8-9 September | Patrika News
राष्ट्रीय

Rain Alert: सावधान! 7-8-9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन इलाकों पर पड़ेगा बड़ा असर

Heavy Rain Alert: राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारीश का अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्लीSep 07, 2024 / 10:38 am

Anish Shekhar

heavy rain in rajasthan
Heavy Rain Alert: देशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान और उत्तराखंड में शुक्रवार, 6 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। आज राष्ट्रीय राजधानी में यलो अलर्ट जारी है। 9 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
आईएमडी ने 6 सितंबर को उत्तराखंड में और 7 सितंबर तक राजस्थान में “अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा” का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश में, 9 सितंबर तक राजस्थान में और 7 सितंबर तक उत्तराखंड में “भारी वर्षा” होने की संभावना है।
मौसम एजेंसी ने 11 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 7 सितंबर को असम और मेघालय में और अगले दो दिनों में ओडिशा में “बहुत भारी बारिश” का अनुमान लगाया है।

Hindi News/ National News / Rain Alert: सावधान! 7-8-9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन इलाकों पर पड़ेगा बड़ा असर

ट्रेंडिंग वीडियो