scriptBig Accident: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, महिला घायल | Big Accident: Three people died in a road accident, woman injured | Patrika News
राष्ट्रीय

Big Accident: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, महिला घायल

बाइक पर सवार चार लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हैदराबादJul 28, 2024 / 05:17 pm

Anand Mani Tripathi

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के गांडेपल्ली मंडल में मुरारी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार चार लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए राजमुंदरी अस्पताल में भर्ती कराया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस टक्कर मारकर फरार होने वाले वाहन के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है।

Hindi News/ National News / Big Accident: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, महिला घायल

ट्रेंडिंग वीडियो