scriptBig Accident: हाईवे पर पलटी बस, 30 लोगों पर मंडराई मौत | Big Accident: Bus overturned on highway in Samastipur, 30 people injured | Patrika News
राष्ट्रीय

Big Accident: हाईवे पर पलटी बस, 30 लोगों पर मंडराई मौत

Big Accident: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक बस पलट गई।

समस्तीपुरAug 25, 2024 / 11:17 am

Shaitan Prajapat

Road Accident
Big Accident: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में 30 कांवरिया घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

30 कांवरिया गंभीर रूप से घायल

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नेपाल से कांवरियों से भरी बस झारखंड के देवधर जा रही थी। इस दौरान शनिवार की रात मुसरीघरारी चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-28 पर अचानक बस पलट गई। इस दुर्घटना में 30 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्सल टूट जाने के कारण हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, घायलों को तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल सहित अन्य निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अचानक बस का एक्सल टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Hindi News/ National News / Big Accident: हाईवे पर पलटी बस, 30 लोगों पर मंडराई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो