scriptAssembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में फिर डुगडुगी, एनडीए और इंडिया गठबंधन की साख दांव पर, जानिए पूरा समीकरण | Assembly elections: Elections announced in Maharashtra and Jharkhand, credibility of NDA and India alliance at stake | Patrika News
राष्ट्रीय

Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में फिर डुगडुगी, एनडीए और इंडिया गठबंधन की साख दांव पर, जानिए पूरा समीकरण

Assembly elections: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ ही दोनों राज्य में राजनीतिक दलों की साख दांव पर लग गई है। पढ़िए अनंत मिश्रा/ नवनीत मिश्र की खास रिपोर्ट…

नई दिल्लीOct 16, 2024 / 12:34 pm

Shaitan Prajapat

Maharashtra and Jharkhand Assembly elections: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ ही दोनों राज्य में राजनीतिक दलों की साख दांव पर लग गई है। महाराष्ट्र में एनडीए की साख दांव पर है तो झारखंड में इंडिया गठबंधन की। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने महाराष्ट्र में 13 नवंबर को और झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान कराने का ऐलान किया। इसी के साथ उन्होंने 15 राज्य में खाली हुईं विधानसभा और लोकसभा सीटों के उपचुनाव की तिथियों की भी घोषणा की। सभी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव नतीजों से महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी में हुए विभाजन और एकनाथ शिंदे के कामकाज का आंकलन होगा। इसका असर चार महीने बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। नतीजों का केंद्र में मोदी सरकार पर असर भले ना पड़े लेकिन इससे भावी समीकरण जरूर प्रभावित होंगे।

ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल नहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक बार फिर ईवीएम को 100 प्रतिशत सुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि किसी देश में पेजर से ब्लॉस्ट कर देते हैं, तो ईवीएम को क्यों नहीं हैक कर सकते? पेजर कनेक्टेड होता है, ईवीएम नहीं। ईवीएम की चेकिंग 6 महीने पहले शुरू हो जाती है।
यह भी पढ़ें

Public Holiday: फिर लगी छुट्टियों की झड़ी! इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और ऑफिस

बैट्री पर भी होते हैं एजेंट के हस्ताक्षर

हरियाणा चुनाव में स्ट्रांग रूप में बंद ईवीएम की बैट्री कथित तौर पर 90 प्रतिशत तक चार्ज पाए जाने को लेकर उठाए सवालों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने खारिज किया। उन्होंने बताया कि मतदान से 5-6 दिन पहले ईवीएम की कमिशनिंग होती है। इस दिन सिंबल और बैट्री डाली जाती है। बैट्री पर भी एजेंट के हस्ताक्षर डाले जाते हैं। स्ट्रॉग रूम में त्रिस्तरीय जांच होती है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर 20 शिकायतें आई हैं। हम हर सवाल का तथ्यात्मक रूप से जवाब देते हुए प्रकाशित भी करेंगे।
यह भी पढ़ें

Delhi Congestion Tax: अब दिल्ली में घुसते ही लगेगा टैक्स? जानें Odd-Even के बाद क्या प्लानिंग ला रही है आतिशी सरकार


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

कुल विधानसभा-288
एसटी-25
एससी-29
कुल मतदाता-9.63 करोड़
महिला-4.66 करोड़
फर्स्ट टाइम-20.93 लाख
कुल मतदान केंद्र- 1,00,186

महाराष्ट्र
नामांकन, जांच नाम वापसी, मतदान, परिणाम
22-29 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 4 नवंबर, 20 नवंबर, 23 नवंबर

झारखंड विधानसभा चुनाव

कुल विधानसभा सीट-81
एसटी-28
एससी-09
कुल मतदाता-2.6 करोड़
महिला- 1.29 करोड़
फर्स्ट टाइम- 11.84 लाख
कुल मतदान केंद्र-29,562
प्रथम चरण
नामांकन, पर्चा जांच, वापसी, मतदान, परिणाम
18-25 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 13 नवंबर, 23 नवंबर
दूसरा चरण
22-29 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 1 नवंबर, 20 नवंबर, 23 नवंबर


महाराष्ट्रः
फ्लैशबैक 2019 ( मतदान प्रतिशत 61.44)

पिछले विधानसभा चुनाव में नतीजे
भाजपा – 105
शिवसेना – 56
कुल = 161
एनसीपी – 54
कांग्रेस – 44
कुल = 98
पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे (2024)
कांग्रेस – 13
शिवसेना (उद्धव) – 9
एनसीपी (शरद) – 8
कुल= 30
भाजपा – 9
शिवसेना – 7
एनसीपी – 1
कुल = 17


सबसे अलग
1) 50 साल में देवेन्द्र फड़नवीस को छोड़कर कोई मुख्यमंत्री पूरे पाच साल पद पर नहीं रहा।
2) 40 साल में किसी एक दल को नहीं मिल पाया है विधानसभा में बहुमत
झारखंडः

फ्लैशबैक 2019 – (मतदान प्रतिशत – 65.38)
पिछले विधानसभा चुनाव में नतीजे
झारखंड मुक्ति मोर्चा – 30
कांग्रेस – 16
राजद – 1
कुल = 47
भाजपा – 25
अन्य – 9
पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे (2024)
भाजपा – 8
आजसू – 1
कुल = 9
झामुमो – 3
कांग्रेस – 2
कुल = 5

सबसे अलग
1) अलग राज्य बनने के बाद झारखंड में अब तक नहीं बनी है कांग्रेस की सरकार।
2) ढाई दशक मे किसी एक दल को नहीं मिल पाया है पूर्ण बहुमत।

Hindi News / National News / Assembly Elections: महाराष्ट्र और झारखंड में फिर डुगडुगी, एनडीए और इंडिया गठबंधन की साख दांव पर, जानिए पूरा समीकरण

ट्रेंडिंग वीडियो