scriptUP By Election 2024: उपचुनाव से पहले चंद्रशेखर ने की मायावती की तारीफ, कहा- बहन जी समाज की सूरज  | UP By Election 2024: Before the by-election, Chandrashekhar praised Mayawati, said- sister is the sun of the society | Patrika News
मुजफ्फरनगर

UP By Election 2024: उपचुनाव से पहले चंद्रशेखर ने की मायावती की तारीफ, कहा- बहन जी समाज की सूरज 

UP By Election 2024: प्रदेश में उपचुनाव का माहौल नेताओं के परवान चढ़ा हुआ है। प्रदेश के आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद मीरपुर में मायावती की तारीफ करते दिखे। आइए बताते हैं चंद्र शेखर ने क्या कहा 

मुजफ्फरनगरOct 24, 2024 / 04:04 pm

Nishant Kumar

UP By Election 2024

UP By Election 2024

UP By Election 2024: प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजीनीतिक पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। उपचुनाव से पहले नेता और प्रत्याशी अपने वोट बैंक को साधते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद चुनाव प्रचार में लग गए हैं। 

चंद्रशेखर ने क्या कहा ?

चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहनजी समाज की सूरज हैं। बहन जी का अपमान सहा नहीं जाएगा। वो हमारे लिए सम्मानीय हैं। बड़े नेता पर अभद्र टिपण्णी बर्दास्त नहीं की जाएगी। अगर कोई कह दे की मैं सूरज को पत्थर मार दूंगा उसे ढक दूंगा तो उसमे सूरज का अपमान नहीं है। बहनजी हमारे समाज की सूरज हैं। 
यह भी पढ़ें

UP By Election 2024: करहल विधान सभा सीट पर बसपा ने किया नामांकन, जाने कौन हैं करहल से बसपा प्रत्याशी 

क्या है पूरा मामला ?

एक युवक ने मायावती के तस्वीर की तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक रील बनाई थी। इस रील के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया था। इस मामले पर चंद्रशेखर ने कहा कि बहनजी का अपमान सहा नहीं जाएगा। आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।

Hindi News / Muzaffarnagar / UP By Election 2024: उपचुनाव से पहले चंद्रशेखर ने की मायावती की तारीफ, कहा- बहन जी समाज की सूरज 

ट्रेंडिंग वीडियो