scriptPM Modi के जन्मदिन पर मुंबई में 72 लड़कियों ने की मां अंबे की आरती, 21 किलो प्रसाद चढ़ाया | On PM Modi birthday, 72 girls performed aarti of mother Ambe in Mumbai, offered 21 kg of boondi prasad | Patrika News
मुंबई

PM Modi के जन्मदिन पर मुंबई में 72 लड़कियों ने की मां अंबे की आरती, 21 किलो प्रसाद चढ़ाया

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर मुंबई में स्कूल की लड़कियों ने मोदी के अच्छे सेहत के लिए अंबे माँ की आरती की। इस दौरान सभी बच्चियों ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी पर गर्व है। वो कामना करती हैं कि इसी तरह पीएम मोदी अच्छा काम देश के लिए करते रहें।

मुंबईSep 17, 2022 / 04:37 pm

Siddharth

madhavbagh.jpg

madhavbagh

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी 72 साल के हो गए हैं। ऐसे में पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं, विपक्षी नेताओं ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान मुंबई के माधवबाग इलाके में स्कूल की 72 लड़कियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अंबे मां की आरती की है। इन लड़कियों ने आरती की थाली हाथ में लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य की प्रार्थना की और 21 किलो का बूंदी का प्रसाद भी चढ़ाया।
इस दौरान सभी बच्चियों ने कहा कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी पर बहुत गर्व है। वो कामना करती हैं कि इसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी देश के लिए अच्छा काम करते रहें। आज स्कूल की छुट्टी है इसलिए स्कूल की ओर से वो यहां आई हैं। सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी।
यह भी पढ़ें

Mumbai News: धारावी में मिलावट के काले कारोबार का भंडाफोड़, 1000 लीटर नकली दूध जब्त, 6 गिरफ्तार

बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी पार्षद अतुल शाह द्वारा किया गया। अतुल शाह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अलावा आज मुंबई में कई जगहों पर रक्तदान शिविर, महामृत्युंजय जप जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सरजमीं पर चीतों का स्वागत किया। करीब 74 साल बाद आज ये चीते अफ्रीकी देश नामीबिया से 16 घंटे की उड़ान भरकर ग्वालियर पहुंचे। इस विमान (जंबो जेट बी 747) को चीते के जैसा सजाया गया था। पीएम मोदी ने इन चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में हुआ। मोदी देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ। एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी का सत्ता के टॉप पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल काम को आसान बनाकर अपने लिए नए रास्ते खुद तैयार कर सकता है।

Hindi News/ Mumbai / PM Modi के जन्मदिन पर मुंबई में 72 लड़कियों ने की मां अंबे की आरती, 21 किलो प्रसाद चढ़ाया

ट्रेंडिंग वीडियो