scriptमुंबई: अंधेरीचा राजा गणपति के विसर्जन के दौरान हादसा, समुद्र में पलटी नाव, सामने आया वीडियो | Mumbai Andheri Cha Raja visarjan boat capsizes in sea watch video | Patrika News
मुंबई

मुंबई: अंधेरीचा राजा गणपति के विसर्जन के दौरान हादसा, समुद्र में पलटी नाव, सामने आया वीडियो

Andhericha Raja Visarjan Video : मुंबई में विसर्जन के दौरान आज अंधेरीचा राजा गणपति की मूर्ति और कम से कम दो दर्जन लोगों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई।

मुंबईSep 22, 2024 / 08:29 pm

Dinesh Dubey

Andheri Cha Raja Immersion
Andhericha Raja Visarjan Accident : मुंबई में रविवार को अंधेरीचा राजा (Andheri Cha Raja) गणपति के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुंबई के वर्सोवा बीच पर अंधेरी के राजा गणपति की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक नाव पलट गई। इस दौरान नाव पर कम से कम दो दर्जन लोग सवार थे। सौभाग्य से पास की नावों ने तुरंत समुद्र में गिरे लोगों को बचा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें

Snake in Train: गरीब रथ के एसी कोच में दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप, वीडियो आया सामने

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के अंधेरीचा राजा गणपति का विसर्जन आज सुबह वर्सोवा चौपाटी पर किया गया। इस दौरान बड़ी दुर्घटना हुई। विसर्जन के लिए गणपति की मूर्ति लेकर दो दर्जन से अधिक भक्त एक नाव पर सवार हुए और समुद्र में आगे बढ़े। लेकिन कुछ ही समय में नाव पलट गई।
सौभाग्य से तब नाव समुद्र में ज्यादा गहराई तक नहीं पहुंची थी, इसलिए अधिकांश गणेश भक्त तैरकर किनारे पर आ गए। कुछ को स्थानीय मछुआरों ने अपनी नावों की मदद से सुरक्षित बचा लिया। एक गणेश भक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब हो कि विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2024) के दिन 21 सितंबर की शाम में अंधेरी के राजा का भव्य विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। करीब 15 से 16 घंटे बाद यह विसर्जन जुलूस रविवार सुबह करीब 11 बजे वर्सोवा चौपाटी पहुंचा।

Hindi News/ Mumbai / मुंबई: अंधेरीचा राजा गणपति के विसर्जन के दौरान हादसा, समुद्र में पलटी नाव, सामने आया वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो