scriptWeather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा यूपी, सर्दी ने ढाहा सितम | Weather Update imd alert in 75 districts of uttar pradesh heavy rain | Patrika News
मेरठ

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा यूपी, सर्दी ने ढाहा सितम

Weather Update: देश के अलग अलग राज्यों में मौसम का मिजाज भी भिन्न दिखाई दे रहा है। जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। यूपी में बीते 24 घंटे में तापमान में गिरावट ही दर्ज की गई है। पर रात के समय जबजस्त ठंड पड़ने लगी है.।
 

मेरठDec 20, 2023 / 09:28 pm

Aman Pandey

Weather Update imd alert in 75 districts of uttar pradesh heavy rain
weather updates देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग ही है। नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है।
आईएमडी ने अगले चार दिनों के लिए सुबह के दौरान उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे छाए रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो 18 दिसंबर को असम, मेघालय और त्रिपुरा में घने कोहरे छाए रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है, लेकिन रात में न्यूनतम तापमान तेजी से घट-बढ़ रहा है। हवाओं के असर से धूप बेअसर हो चुकी है। हालांकि दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड अपने तेवर दिखा सकती है। इस हफ्ते IMD Rain Alert नहीं है। फिलहाल 23 दिसंबर तक मौसम के शुष्क ही बने रहने का अनुमान है(इस दौरान हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।
ठंडक में भी इजाफा (IMD Weather Update)
तापमान में गिरावट आने से ठंडक में भी इजाफा हो रहा है। इसका सीधा असर सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सुबह कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जगहों पर घना कोहरा होने की संभावना जताई है।

Hindi News/ Meerut / Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा यूपी, सर्दी ने ढाहा सितम

ट्रेंडिंग वीडियो