कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा। पश्चिमी यूपी खासकर मेरठ, गाजियाबाद, शामली, अमरोहा और संभल में कोहरे ने अधिक परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक सुबह और शाम कोहरा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दानिश के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। दृश्यता पांच से दसा मीटर तक रहेगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिखेगा। ठंड और गलन तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के आसार बहुत कम हैं।
आगरा में न्यूनतम तापमान 9.7 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस है। इसी तरह अलीगढ़ में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, बलिया में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, बिजनौर में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, अयोध्या में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, गाज़ियाबाद में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 22.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, गोरखपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, प्रयागराज में 12.6डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और लखनऊ में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान है।