scriptUP Nagar Nikay Chunav 2023 : भाजपा और सपा में हलचल तेज, कांग्रेस-बसपा की गुपचुप तैयारी | Manipulation between BJP and SP leaders for Meerut mayor seat ticket | Patrika News
मेरठ

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : भाजपा और सपा में हलचल तेज, कांग्रेस-बसपा की गुपचुप तैयारी

Meerut Nagar Nikay Chunav : आरक्षण सूची जारी होने के बाद भाजपा और सपा पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। जबकि कांग्रेस और बसपा खेमे में तैयारी गुपचुप चल रही है।

मेरठMar 31, 2023 / 12:31 pm

Kamta Tripathi

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : भाजपा और सपा में हलचल तेज, कांग्रेस-बसपा की गुपचुप तैयारी

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : भाजपा और सपा में हलचल तेज, कांग्रेस-बसपा की गुपचुप तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने शाम को निकाय चुनाव आरक्षण सूची जारी होते ही निकाय चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। मेरठ महापौर सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रखी है।

यह भी पढ़ें

Meerut weather: आंधी और पानी से शहर की बिजली गुल, हाइवे पर गिरे पेड़

नगर पालिका मवाना अनारक्षित और सरधना नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। महापौर सीट पहले भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। जिसके चलते पार्टियों में ओबीसी वर्ग के दावेदारों ने आवेदन किया था।

भाजपा में दावेदारों में मारामारी
मेरठ महापौर सीट पिछली बार बसपा के पास थी। मेरठ से बसपा की सुनीता वर्मा चुनाव जीती थीं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने महापौर सुनीता वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
नगर निगम चुनाव में भाजपा की टक्कर बसपा से होती रही है। लेकिन इस बार समीकरण काफी कुछ बदल गए हैं।

राजनैतिक सूत्रों की माने तो इस बार बसपा के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है जो कि महापौर का चुनाव मजबूती के साथ लड़ सके। बसपा की अपेक्षा सपा में मजबूत दावेदार हैं। वहीं भाजपा में दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है।
भाजपा में महापौर टिकट के लिए दिल्ली और लखनऊ की दौड़ शुरू हो चुकी है। वहीं कांग्रेस में भीतरखाने तैयारी चल रही है।

लावड़ और हस्तिनापुर महिला वर्ग के लिए आरक्षित
बात मेरठ के नगर पंचायतों की बात करें तो हस्तिनापुर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। दौराला अनारक्षित, खरखौदा अनारक्षित, बहसूमा अनुसूचित जाति, परीक्षितगढ़ अनारक्षित, करनावल पिछड़ा वर्ग, फलावदा पिछड़ा वर्ग और लावड़ पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षित की गई है। जबकि सिवालखास महिला, किठौर महिला और हर्रा नगर पंचायत अनारक्षित रखी गई है।

Hindi News / Meerut / UP Nagar Nikay Chunav 2023 : भाजपा और सपा में हलचल तेज, कांग्रेस-बसपा की गुपचुप तैयारी

ट्रेंडिंग वीडियो