scriptसंजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप का मेरठ में हल्लाबोल प्रदर्शन | AAP's protest in Meerut against arrest MP Sanjay Singh in Delhi liquor scam case | Patrika News
मेरठ

संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप का मेरठ में हल्लाबोल प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में आज आम आदमी पार्टी ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। मेरठ कमिश्नरी से पैदल कलेक्ट्रेट तक पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

मेरठOct 21, 2023 / 06:23 pm

Kamta Tripathi

 AAP's protest in Meerut

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताकर मेरठ में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

आज आम आदमी पार्टी मेरठ में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी ने 12 घंटे तक छापेमारी की। 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि इस दौरान जाँच एजेंसी को कुछ नहीं मिला।
संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताया
इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आप के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने आरोप लगाया कि शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताया। उन्होंने आरोप लगाए कि मुख्य आरोपी को महीने भर के अंदर जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया।

आरोप लगाया कि संजय सिंह को राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया
उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई। आरोप लगाया कि संजय सिंह को राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। आज तक वो निलंबित हैं। अंकुश चौधरी ने कहा कि सांसद संजय सिंह कमज़ोर वर्गो की आवाज उठाते रहे हैं और सरकार से सवाल पूछते रहे हैं। संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम राष्ट्रपति से अनुरोध करते है
महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं l
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम राष्ट्रपति से अनुरोध करते है कि इस मामले में उचित कार्यवाही कर हस्तक्षेप करने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि जिससे सांसद संजय सिंह को न्याय मिल सके।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: इस सीट पर 1952 से कायम था कांग्रेस का राज, 1999 से पीना पड़ रहा हार का घूंट; इस बार फतह की तैयारी

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, माईनाॅरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह,शिवकुमार और अमित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Hindi News/ Meerut / संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप का मेरठ में हल्लाबोल प्रदर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो