scriptUP Weather Alert: UP में IMD का Red Alert, 72 घंटे जोरदार बारिश; डूब जांएगे इतने शहर | IMD's Red Alert in UP, heavy rain for 72 hours | Patrika News
मथुरा

UP Weather Alert: UP में IMD का Red Alert, 72 घंटे जोरदार बारिश; डूब जांएगे इतने शहर

UP Weather Alert: मौसम विभाग ने यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे के लिए Red Alert जारी किया है। अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

मथुराJul 17, 2023 / 12:45 pm

Upendra Singh

weather.jpg
UP Weather Alert: बारिश और बाढ़ से आगरा, मथुरा और गाजियाबाद के गांवों में पानी घुस गया है। लोगों के घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गए। लोग छत पर रात गुजार रहे हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। नदियों के किनारे वाले इलाके को खाली कराया जा रहा है। यमुना और गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।
यमुना नदी का पानी खतरे के निशान पर
राहत आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि मथुरा के प्रयागघाट पर यमुना नदी का पानी खतरे के निशान पर हैं। नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मथुरा के 4 गांव राजपुर खादर, जयसिंहपुरा खादर, मथुरा बांगर और औरंगाबाद खादर प्रभावित हुए हैं। मांट सब डिवीजन में छिन्नपराई, दौलतपुर, बसाउ और अदा फिरोजपुर गांव भी खाली करवाए गए।
24 घंटों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा कि 24 घंटों में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र,मीरजापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, ह‌िबिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, ब्रदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में बाढ़ का खतरा बरकार
हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में गंगा बढ़ने लगा है। सोमवार को पानी बढ़ने की आशंका है। 15 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। रविवार शाम को बिजनौर बैराज से 1 लाख 31 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चला। हरिद्वार गंगा नदी का पानी 70 हजार क्यूसेक से बढ़कर एक लाख 49 हजार क्यूसेक हो गया। बागपत के अलीपुर बांध को भी ठीक करने का काम जारी है। बांध के टूटने से इलाका जलमग्न हो गया था।

Hindi News/ Mathura / UP Weather Alert: UP में IMD का Red Alert, 72 घंटे जोरदार बारिश; डूब जांएगे इतने शहर

ट्रेंडिंग वीडियो