scriptफेड का डर बरकरार रहने से सोने में आंशिक गिरावट | Partial decline in gold as Fed fear continues | Patrika News
मंडी भाव

फेड का डर बरकरार रहने से सोने में आंशिक गिरावट

इंदौर बाजार ….. 25-9-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60725 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74250 रुपए किलो

Sep 25, 2023 / 07:14 pm

विशाल मात

फेड का डर बरकरार रहने से सोने में आंशिक गिरावट

फेड का डर बरकरार रहने से सोने में आंशिक गिरावट

सोने की कीमतों में हल्की गिरावट
इंदौर. सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई, फेडरल रिजर्व द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद लगातार कमजोरी देखी गई कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहेंगी, डॉलर में मजबूती और पैदावार पर भी दबाव पड़ रहा है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1927.90 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1924.10 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.48 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 60750 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 55625 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73750 व टंच 73950 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 60725 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74250 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

प्याज की आवक कम, भाव सुधरे
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक कम होने से प्याज के भाव सुधरे। मंडी में प्याज की 50 हजार, लहसुन की 6 हजार व आलू की 7 हजार बोरी आवक हुई। आगरा तरफ से 8 गाड़ी आलू आया, जो 1000 से 1150 रुपए क्विंटल बिका। प्याज सुपर बेस्ट 2000 से 2225, बेस्ट 1800 से 2100 व गोल्टी 1900 से 2000, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 13000 से 13500, देशी लहसुन 11500 से 12000, एवरेज 10000 से 11000, बारिक 7000 से 9000, चिप्स क्वालिटी का आलू 1200 से 1400 व ज्योति 1000 से 1200 रुपए क्विंटल बिका।
————
नई सोयाबीन की 8000 बोरी आवक
इंदौर. कृषि उपज किसानी मंडी में नई सोयाबीन की 8000 बोरी आवक हुई, जो क्वालिटी अनुसार 3000 से 4200 रुपए क्विंटल बिकी। विदेशों से सस्ते सोया का भारी आयात जारी रहने और नई घरेलू फसल की आवक बढऩे से सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आई है। देश की मंडियों में सरसों की 4 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 2 लाख, मध्यप्रदेश में 50 हजार, यूपी में 45 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 10 हजार व अन्य राज्यों में 80 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1800 से 1820, मुंबई मूंगफली तेल 1780, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 872 से 875, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 830 से 835, मुंबई सोया रिफाइंड 870 से 875, मुंबई पाम तेल 810 से 815, इंदौर पाम 875, राजकोट तेलिया 2840, गुजरात लूज 1800, कपास्या तेल इंदौर 805 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन 4000 से 4845 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 43200 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4950, विप्पी 4900, लक्ष्मी 4850, सांवरिया इटारसी 5000, खंडवा 4875, रूचि 4725, धानुका 4950, एमएस नीमच 4751, एमएस पचोर 4750 व एवी 4850 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपए।
—————–
चना और मूंग दाल में गिरावट
इंदौर. चने में बिकवाली का जोर रहने से तथा मूंग की आवक बढऩे से भाव में कमी आई है, जिससे चना दाल और मूंग दाल के भाव घटे है। व्यापारियों के अनुसार उत्पादक मंडियों में मूंग की दैनिक आवकों में हाल ही में बढ़ोतरी हुई है, तथा चालू महीने के अंत तक मौसम अनुकूल रहा तो आवक और बढ़ेगी। ऐसे में इसकी कीमतों में हल्की तो नरमी तो आ सकती है, लेकिन अभी बड़ी गिरावट के आसार कम है। खपत का सीजन होने के कारण मूंग दाल की मांग अभी बनी रहेगी। जानकारों के अनुसार आगामी दिनों में मूंग के उत्पादक राज्यों में मानसून कैसा रहता है, इस पर भी तेजी, मंदी निर्भर करेगी।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 6000, काबुली सूडान 8000, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6650, मसूर कनाड़ा 6600, तुवर लेमन नई 11850, मालवी लाल 8600 व उड़द एफएक्यू 8800 रुपए।
दलहन- चना 6400, विशाल 6250 से 6300, डंकी 5700 से 6100, मसूर 6300 से 6350, तुवर महाराष्ट्र 11400 से 11700, कर्नाटक 11800 से 12000, निमाड़ी 9500 से 11500, मूंग 9100 से 9200, बारिश का नया 9600 से 9900, एवरेज 7500 से 8300, उड़द बेस्ट 9000 से 9300, मीडियम 7000 से 8500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8200 से 8300, मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 14000 से 14100, फूल 14900 से 15000, बेस्ट तुवर दाल 15500 से 16600, ब्रांडेड तुवर दाल 17000, मूंग दाल मीडियम 10800 से 10900, बोल्ड 11000 से 11100, मूंग मोगर 11600 से 11700, बोल्ड 11800 से 11900, उड़द दाल मीडियम 10700 से 10800, बोल्ड 10900 से 11000, उड़द मोगर 11500 से 11600, बोल्ड 11700 से 11800 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16600, (42-44) 16400, (44-46) 16200, (58-60) 15000 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
जीरा और नारियल में तेजी, कालीमिर्च के दाम घटे
इंदौर. फसल कम आने से जीरे के भाव में तेजी बनी हुई है, जबकि नारियल में त्योहारी खरीदी बढ़ गई है। आयात अधिक होने से कालीमिर्च के भाव घटे है।
शकर एस 3960 से 3990, शकर एम सुपर 4000 से 4025, गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4100 से 4200, ग्लास 4500 से 4700, लड्डू 4300 से 4400, ऑर्गेनिक 6800, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, साबूदाना चालू 7300 से 7500, बेस्ट 7900 से 8000, रायलरतन साबूदाना लूज में 7400, 1 किलो पैकिंग में 7850, सच्चामोती लूज में 7250, 1 किलो पैंकिंग में 7650, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7910, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7970, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8190 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 105 से 115, खोपरा बूरा 2175 से 3400 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 630 से 635, मिनिमटर 640 से 650, मटरदाना 660 से 675, बेस्ट 700, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 655 से 675, ऊंझा 685 से 690, मीडियम 700 से 715, बेस्ट 720 से 725, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग चालू 940 से 945, बेस्ट 955 से 970, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 625 से 675, बेस्ट 725, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050, बेस्ट 1125 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340 से 355, ग्रीन 480 से 600, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 650 से 680, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 325 से 425, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 1400 से 1450, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2125, बेस्ट 2250 से 2450, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2750, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 575 से 585, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 585 से 625, अमरीकन 675 से 700, ऑस्ट्रेलिया 685 से 690, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 850 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मखाना 450 से 470 बेस्ट 575 से 900, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1700 से 1750, 160 भरती 1800 से 1850, 200 भरती 1800 से 1850, 250 भरती 1900 से 1950, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 150 से 173 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1560, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1590, चना बेसन 4200 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
नई मक्का की 30 बोरी आवक
इंदौर. किसानी मंडी में नई मक्का की निमाड़ लाइन से 30 बोरी आवक हुई, जो 1431 रुपए में बिकी। गेहंू के भाव तेज रहे। मिल मिल क्वालिटी 2575 से 2600, इंदौर (लोकवन) 3050 से 3100, इंदौर मालवराज 2725 से 2750, पूर्णा 2800 से 2850 रुपए क्विंटल। मक्का 2150 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2625, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2610, संघवी निमरानी 2600 व अक्षत निमरानी 2640 रुपए क्विंटल।

Hindi News / Business / Mandi Bhav / फेड का डर बरकरार रहने से सोने में आंशिक गिरावट

ट्रेंडिंग वीडियो