विरोधियों को फंसाने के लिए रची साजिश
खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को देने वाले राजपुर रोड निवासी अमित मैगी ने सख्ती के साथ पूछताछ के दौरान सब कुछ उगल दिया था। अमित ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपने दो साथी विधान विश्नोई निवासी गंगा धाम कॉलोनी गंगानगर मेरठ और काशीराम कॉलोनी हापुड़ निवासी साजिश के साथ कार से आया था। उसका राजपुर रोड पर एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह विपक्षी लोगों को फंसाना चाहता था। इसी को लेकर उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। ये भी पढ़ें:-
बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के कई गांव हुए खाली, लोगों ने किया पलायन होटल में चल रही थी मस्ती
प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे की तैयारी तेज कर दी थी। पुलिस जब होटल पहुंची तो प्रॉपर्टी डीलर वहां अपने दो साथियों के साथ पार्टी की मौज उड़ा रहा था। वह सोच रहा था कि पुलिस उसके अपहरण के आरोप में विरोधियों को गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन ऐन मौके पर प्रॉपर्टी डीलर की साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस होटल पहुंची तो अमित मैगी वहां अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। पुलिस को होटल में देख अमित के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था।