script17 जनवरी से होने वाला लखनऊ महोत्सव स्थिगित, जानिए किन कारणों से किया गया रद्द | Lucknow Festival Lucknow Mahotsav postponed | Patrika News
लखनऊ

17 जनवरी से होने वाला लखनऊ महोत्सव स्थिगित, जानिए किन कारणों से किया गया रद्द

राजधानी के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में 17 से 23 जनवरी तक होने वाला लखनऊ महोत्सव किसी कारणवश देर शाम स्थिगित कर दिया गया है।

लखनऊJan 06, 2020 / 10:07 pm

Neeraj Patel

17 जनवरी से होने वाला लखनऊ महोत्सव स्थिगित, जानिए किन कारणों से किया गया रद्द

लखनऊ. राजधानी के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में 17 से 23 जनवरी तक होने वाला लखनऊ महोत्सव किसी कारणवश देर शाम स्थिगित कर दिया गया है। जब 6 जनवरी की सुबह ही लखनऊ महोत्सव का प्रेस काफ्रेंस कर पोस्टर जारी किया गया। माना जा रहा है कि डिफेंस एक्सपो की तैयारियों में हो रही लेटलतीफी के चलते सरकार के दबाव में प्रशासन को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा।

रमाबाई रैली स्थल पर 17 से 23 जनवरी के बीच लखनऊ महोत्सव का आयोजन होना प्रस्तावित था। कलाम सभागार में मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पोस्टर जारी कर महोत्सव में कलाकारों के नाम भी फाइनल करने की भी घोषणा की थी। मगर शाम होते ही प्रशासन ने अचानक महोत्सव को रद करने की सूचना जारी कर दी।

इस पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि डिफेंस एक्सपो और युवा महोत्सव जैसे कई बड़े आयोजन होने हैं इसलिए व्यस्तता के चलते लखनऊ महोत्सव को रद्द किया गया है। इन आयोजनों के बाद इसकी तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

दरअसल अगले कुछ दिनों में राजधानी में तमाम बड़े आयोजन प्रस्तावित हैं। इनमें सबसे अहम पांच फरवरी से डिफेंस एक्सपो का आयोजन है जिस पर दुनिया भर की नजरे टिकी हुई हैं। सरकार नहीं चाह रही है कि एक्सपो की तैयारियों पर किसी तरह का असर पड़े। जाहिर है कि महोत्सव में पूरा प्रशासनिक अमला एक सप्ताह तक व्यस्त रहता है, जिसके चलते दूसरी गतिविधियां ठप रहती हैं। बस इसी चलते लखनऊ महोत्सव को स्थिगित किया गया है।

Hindi News / Lucknow / 17 जनवरी से होने वाला लखनऊ महोत्सव स्थिगित, जानिए किन कारणों से किया गया रद्द

ट्रेंडिंग वीडियो