शहर में झालावाड़ रोड पर गार्डन ऑफ जॉय यानी आक्सीजोन है। राजस्थान पत्रिका की जिद ने सरकार को झुकाया और आज प्रदेश के श्रेष्ठ पार्कों में से एक पार्क बन गया। पहले यहां आइएल कॉलोनी थी। आइएल फैक्ट्री बंद होने के बाद कॉलोनी को खाली करवा लिया था। पत्रिका ने अभियान चलाकर सरकार को यहां ऑक्सीजोन बनाने पर विवश किया। अब यह ऑक्सीजोन शहरवासियों के साथ पर्यटन प्रेमियों को आकर्षित कर सुकून दे रहा है।
जैन बताते हैं कि इसमें जवानों की मेहनत के साथ राजस्थान पत्रिका का बड़ा योगदान रहा। जवानों की मेहनत को लाखों लोगों तक पहुंचाने में पत्रिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रिका के माध्यम से हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत किए गए पौधारोपण ने आरएसी टीम का उत्साह बढ़ाया। इससे काफी संस्थाएं आरएसी बटालियन से जुड़ीं और पौधारोपण में भागीदारी निभाई। हरियाली के साथ जॉगिंग ट्रेक, स्टोन ब्रिज, डक पाउंड, बोटिंग की नहर समेत अन्य पार्क के आकर्षण हैं।