scriptकन्नौज: दो चचेरी बहनें घर से गायब, परिवार वाले आशंकाओं से घिरे, एसपी ने दी यह जानकारी | Two cousin sisters missing from home, SP give information | Patrika News
कन्नौज

कन्नौज: दो चचेरी बहनें घर से गायब, परिवार वाले आशंकाओं से घिरे, एसपी ने दी यह जानकारी

कन्नौज में दो चचेरी बहनों के गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि दो टीम बनाई गई है।

कन्नौजNov 09, 2023 / 08:48 am

Narendra Awasthi

कन्नौज: दो चचेरी बहनें घर से गायब, परिवार वाले आशंकाओं से घिरे, एसपी ने दी यह जानकारी

कन्नौज: दो चचेरी बहनें घर से गायब, परिवार वाले आशंकाओं से घिरे, एसपी ने दी यह जानकारी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो चचेरी बहनें घर में बिना बताए कहीं चली गई। पारिवारिक सदस्यों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कन्नौज ने बताया कि दोनों ही बहनों ने मोबाइल पर घर पर बातचीत की है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। घटना ठठिया थाना क्षेत्र के कुरियाना गांव का है।

दो चचेरी बहनें बीते छह नवंबर को घर से बिना बताए निकल गई। परिजनों को उस समय जानकारी हुई जब काफी देर से तक दोनों घर नहीं लौटी। नाते रिश्तेदारों में फोन कर जानकारी प्राप्त की। खोजबीन की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने ठठिया थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों चचेरी बहनों के गायब होने से परिवारों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें

सुरक्षित दिवाली के लिए जान लें एसएसपी की एडवाइजरी, वरना हो सकता है नुकसान

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

बीते 6 नवंबर को दो चचेरी बहनें घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजन की तहरीर पर ठठिया थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जानकारी हुई की दोनों लड़कियों ने घर पर मोबाइल से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह सुरक्षित है। कॉल डाटा और साक्ष के आधार पर जांच की जा रही है। लड़कियों की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया है। शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

Hindi News / Kannauj / कन्नौज: दो चचेरी बहनें घर से गायब, परिवार वाले आशंकाओं से घिरे, एसपी ने दी यह जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो