scriptकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- लखनऊ, बनारस, कन्नौज, बहराइच हिंसा के पीछे बीजेपी | Congress state president big statement said- BJP behind violence | Patrika News
कन्नौज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- लखनऊ, बनारस, कन्नौज, बहराइच हिंसा के पीछे बीजेपी

Congress state president Ajay Rai in Kannauj कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बहराइच में हो रही हिंसक वारदातों के पीछे बीजेपी का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि कन्नौज, लखनऊ, बनारस की घटना भी बीजेपी ने कराया है। उपचुनाव के दौरान गठबंधन को लेकर के भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

कन्नौजOct 14, 2024 / 07:42 pm

Narendra Awasthi

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
Congress state president Ajay Rai in Kannauj उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ, बनारस, कन्नौज या बहराइच सभी जगह बीजेपी दंगा कर रही है, हत्याएं भी हो रही है। चुनाव को लेकर के भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बोले हम सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतेंगे। गठबंधन में कोई दरार नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से होते हुए मैनपुरी जा रहे थे। कन्नौज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने बातचीत की।
यह भी पढ़ें

कानपुर हादसे में ट्रक वालों की बड़ी लापरवाही, पांच की मौत, डीसीपी पश्चिम ने बताया…

Congress state president Ajay Rai in Kannauj योगी सरकार के गन्ना मंत्री ने कहा था कि गौशाला में लेटने और बैठने से कैंसर की बीमारी दूर होती है पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर का माखौल उड़ाया जा रहा है। गौशाला से कैंसर की बीमारी दूर होती है तो इसकी शुरुआत उन्हीं को करनी चाहिए। उन्हें गौशाला में लेटना और बैठना चाहिए अस्पतालों में ताला लगवा दें। यह लोग दिन-रात सेवा करने वाले डॉक्टरों का मजाक उड़ा रहे हैं।

बीजेपी को उत्तर प्रदेश से विदाई कर देंगे

Congress state president Ajay Rai in Kannauj कांग्रेस ने उपचुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन सपा ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 10 की 10 सीटों पर जीतेंगे। विपक्ष एकजुट है। हम भाजपा को उत्तर प्रदेश से विदा कर देंगे।

कन्नौज, लखनऊ, बहराइच घटना में बीजेपी का हाथ

Congress state president Ajay Rai in Kannauj कन्नौज में भाजपा नेता के महिला को लाठी डंडों से मारने का वीडियो वायरल हो रहा है के सवाल पर अजय राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के अंदर पुलिस के माध्यम से हत्या कराई गई है। बनारस में भी लाठी चली है। बहराइच के अंदर भी दंगा कर रहे हैं। भाजपा का जंगल राज कायम है। लखनऊ से मैनपुरी जाते समय कन्नौज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Hindi News / Kannauj / कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- लखनऊ, बनारस, कन्नौज, बहराइच हिंसा के पीछे बीजेपी

ट्रेंडिंग वीडियो