scriptNaxal Terror : चुनाव से पहले नक्सली सक्रिय, मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराए दो नक्सली, एसपी ने की पुष्टि | CG Naxal terror : Soldiers killed two Naxalites in encounter | Patrika News
कांकेर

Naxal Terror : चुनाव से पहले नक्सली सक्रिय, मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराए दो नक्सली, एसपी ने की पुष्टि

CG Naxal terror : इसे लेकर एक ओर जहां तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं वहीं दूसरी ओर आज नक्सलियों ने हमला कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज की हैै…

कांकेरOct 21, 2023 / 01:15 pm

चंदू निर्मलकर

naxal_attack_news_.jpg
कांकेर। CG Naxal terror : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में पहले चरण की वोटिंग होनी है। इसे लेकर एक ओर जहां तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं वहीं दूसरी ओर आज नक्सलियों ने हमला कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज की हैै। हालांकि जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो नक्सलियों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें

जीवनदायिनी न बन जाए काल, क्योंकि बिना फिटनेस ही दौड़ रहीं एंबुलेंस

CG Naxal terror : जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के चिलपरस गांव के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। बताया गया कि जवानों को नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।
यह भी पढ़ें

बस्तर जिले में 517 पानी टंकियों से घरों तक पहुंचाने की होगी कवायद



CG Naxal terror : जवानों ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक रायफल और भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है। बता दें कि कोयलीबेड़ा इलाके में अभी भी मुठभेड़ हुई है। SP दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Hindi News/ Kanker / Naxal Terror : चुनाव से पहले नक्सली सक्रिय, मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराए दो नक्सली, एसपी ने की पुष्टि

ट्रेंडिंग वीडियो