scriptसीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी दुल्हनिया की यूपी में एंट्री, वीजा बना बाधा तो ऑनलाइन रचा ली शादी | Bjp leader of jaunpur son got married to pakistani girl married online | Patrika News
जौनपुर

सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी दुल्हनिया की यूपी में एंट्री, वीजा बना बाधा तो ऑनलाइन रचा ली शादी

Jaunpur News: सीमा हैदर के बाद यूपी में एक और पाकिस्तानी दुल्हनिया की एंट्री होने वाली है। शुक्रवार की रात भाजपा नेता के बेटे का निकाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पाकिस्तान में रहने वाली युवती से हुआ।

जौनपुरOct 19, 2024 / 12:28 pm

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश में सीमा हैदर के बाद एक पाकिस्तानी दुल्हन आने वाली है। यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर में तय हुई थी। वीजा न मिलने के कारण दोनों की शादी ऑनलाइन करानी पड़ी। इस ऑनलाइन शादी में करोड़ों लोग जुडे़। शादी के बाद दुल्हन को पाकिस्तान से वीजा मिलने का इंतजार है। 

यूपी में आएगी एक और पाकिस्तानी दुल्हनिया

जौनपुर शहर के मखदूम शाहअढ़हन निवासी तहसीन शाहिद भाजपा सभासद हैं। तहसीन शाहिद ने अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी पाकिस्तान में एक रिश्तेदार के यहां पर तय की थी। शादी के लिए 18 अक्टूबर 2024 की तारीख तय हुई। शादी की डेट तय होने के बाद लोग शादी की तैयारियों में जुट गए। बतहसीन शाहिद ने इसके लिए वीजा भी अप्लाई किया। लाख कोशिश करने के बाद भी वीजा जारी नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें

नोएडा के स्कूल में बच्ची से डिजिटल रेप, बड़ी संख्या में अभिभावक गेट पर हुए इकट्ठा, मचा हंगामा

ऑनलाइन रचाई शादी 

इन सबके बीच पाकिस्तान में लड़की की माँ राना यास्मीन जैदी की तबीयत खराब हो गई। ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से लड़की की मां को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद दोनों परिवार ने मिलकर ऑनलाइन निकाह कराने का फैसला किया। आखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ो बारातियों को लेकर पहुंचे और  टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया। निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी ने भी लड़की की विदाई जल्द हो इसके लिए वीजा जल्द जारी करने की अपील की है। 

Hindi News / Jaunpur / सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी दुल्हनिया की यूपी में एंट्री, वीजा बना बाधा तो ऑनलाइन रचा ली शादी

ट्रेंडिंग वीडियो