scriptसरसों की खरीद 14 जुलाई तक बढ़ाई, बारदाना किया आवंटित | Mustard procurement extended till July 14 | Patrika News
जैसलमेर

सरसों की खरीद 14 जुलाई तक बढ़ाई, बारदाना किया आवंटित

सरसों की खरीद 14 जुलाई तक बढ़ाई, बारदाना किया आवंटित

जैसलमेरJun 13, 2023 / 08:05 pm

Deepak Vyas

सरसों की खरीद 14 जुलाई तक बढ़ाई, बारदाना किया आवंटित

सरसों की खरीद 14 जुलाई तक बढ़ाई, बारदाना किया आवंटित

नाचना (पोकरण). गांव में स्थित कृषि मंडी में फसलों की तुलाई का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार खरीद कार्य देरी से शुरू होने पर अब सरसों की तुलाई की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई है। जिससे किसानों को राहत मिली है। गौरतलब है कि सरकार की ओर से सरसों की खरीद के लिए 5450 रुपए प्रतिक्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया है। जबकि बाजार में 4500 से 4600 रुपए ही मिल रहे थे। ऐसे में किसानों की ओर से सरकारी खरीद केन्द्रों पर सरसों की फसल तुलाई के लिए लाई गई। 1 अप्रेल से समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद का कार्य शुरू करना था, लेकिन बारदाने की आवक नहीं होने के कारण खरीद कार्य देरी से शुरू हो पाया था। इसी को लेकर राजस्थान पत्रिका में पूर्व समाचारों का प्रकाशन किया गया। जिसके बाद हरकत में आए जिम्मेदारों की ओर से फसलों की तुलाई का कार्य शुरू करते हुए बारदाना भी उपलब्ध करवाया गया है। जिससे उन्हें राहत मिली है। करीब 73 दिनों बाद सरसों की फसल के लिए बारदाना आवंटित किया गया है। जिसके चलते राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ की ओर से सरसों की खरीद का कार्य भी 14 जुलाई तक बढ़ाया गया है। सहकारी समिति जैसलमेर के उपरजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक ने बताया कि पूर्व में 29 जून तक ही सरसों की फसल खरीद करने के आदेश थे। 12 जून को केन्द्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के उपसचिव की ओर से सरसों की खरीद अवधि 15 दिन बढ़ाने के आदेश दिए गए है। ऐसे में अब जिले के किसानों के हित में 14 जुलाई तक सरसों की खरीद का कार्य किया जाएगा।
मिलेगा पर्याप्त बारदाना
राजफेड के मुरलीमनोहर जोशी ने बताया कि प्रदेशभर में बारदाना की आवक में कमी थी। जिससे कुछ परेशानी हुई थी, लेकिन अब पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। खरीद केन्द्रों पर बारदाना भिजवाया जा रहा है। जिससे तुलाई का कार्य प्रभावित नहीं होगा। गौरतलब है कि इतने दिनों तक बारदाना नहीं आने पर किसानों को सरसों की फसल बाजार में कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन अब बारदाने की व्यवस्था होने से किसानों को राहत मिलेगी।

Hindi News / Jaisalmer / सरसों की खरीद 14 जुलाई तक बढ़ाई, बारदाना किया आवंटित

ट्रेंडिंग वीडियो