scriptकूच बिहार पश्चिम बंगाल से लाते थे गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार | Patrika News
जयपुर

कूच बिहार पश्चिम बंगाल से लाते थे गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को विधायकपुरी और सदर में कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया है।

जयपुरOct 19, 2024 / 08:12 pm

Lalit Tiwari

पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को विधायकपुरी और सदर में कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से परिवहन के लिए काम में लिया गया ऑटो भी बरामद किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि टीम ने विधायकपुरी में कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर निवासी दुलाल राय (29), कूच बिहार पश्चिम बंगाल निवासी विष्णु राय (27) को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम और ऑटो जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजा कूच बिहार बंगाल से लाए थे। इसी तरह दूसरी कार्रवाई सदर में करते हुए गांजा तस्कर कूच बिहार पश्चिम बंगाल निवासी संजय बर्मन (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 19 किलो 390 ग्राम गांजा पकड़ा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह गांजा किन लोगों से लेकर आते थे और यहां किन लोगों को बेचा करते थे।

Hindi News / Jaipur / कूच बिहार पश्चिम बंगाल से लाते थे गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो