scriptAaj Ka Rashifal 13 जून : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य | Horoscopes from three astrologers | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal 13 जून : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

जयपुरJun 12, 2023 / 07:34 pm

Kavita Gadri

rashifal_1.jpg

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ


अंकगणित
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक चार है जो एक और तीन के सहयोग से बना है। वही आज का भाग्य अंक 8 है इसके मायने यह है कि आज के दिन में अच्छे मैनेजमेंट के साथ पर्याप्त धन का प्रवाह उपलब्ध रहेगा। वहीं थोड़ी नकारात्मकता के साथ रॉन्ग इनट्यूशन से परिस्थितियों के गलत आकलन के कारण कुछ फैसले नकारात्मक भी हो सकते हैं। तथ्यों पर भरोसा करें ना कि कल्पना शक्ति पर। आज का दिन उन सभी के लिए बेहतर हो सकता है जो परिश्रम और सूचनाओं का सही आकलन कर पाएंगे। मूलांक 1 2 3 4 5 8 और 9 वाले अपनी स्थिति को बेहतर बना पाएंगे मूलांक 6 और 7 वालों को सावधानी की आवश्यकता है।

टैरो कार्ड
टैरो कार्ड में आज का कार्ड द टावर के साथ पेज ऑफ कप्स है इसके मायने हैं आज के दिन में पहले से निर्धारित कार्यक्रमों की अपेक्षा अचानक नए कार्यक्रमों पर काम करना पड़ सकता है। आकस्मिक बदलाव के साथ आर्थिक रूप से अपेक्षाकृत छोटे बजट को स्वीकार करने की बाध्यता आ सकती है ना चाहते हुए भी दूसरों के हस्तक्षेप को स्वीकार करने की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इन सब परिस्थितियों में अपने कार्य और आर्थिक व्यवस्थाओं को संचालित करना थोड़ा मुश्किल रह सकता है।

टैरो कार्ड आपको संदेश देते हैं कि आप ऐसे लोगों की सलाह या सहायता ले सकते हैं जो अपने कार्यों को बहुत गुप्त रूप से कुशलता और कूटनीति से करते हो।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज अपने अपने विचार एक दूसरे पर थूकने के कारण स्थिति बड़ी जटिल हो सकती है। कोई भी किसी का प्रभाव स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होगा ऐसे में विवाद होने की संभावना अधिक है। जो लोग केवल अपने काम पर ही फोकस करेंगे आज के दिन ज्यादा लाभान्वित हो पाएंगे साथी कर्मियों और अधिकारियों से आज वार्तालाप टालना ठीक रहेगा। अत्यावश्यक होने पर लिखित वार्तालाप बेहतर रहेगा जिसे बाद में नकारा ना जा सके।
मूनसाइन के अनुसार आज भावनात्मक संबंधों में नकारात्मक दृष्टिकोण से जुड़े विचार और व्यवहार ज्यादा दृष्टिगत होगा। एक दूसरे की कमियां ज्यादा दिखाई दे सकती हैं। टू द प्वाइंट बात करना लाभकारी रहेगा । कमियों पर सुधार के लिए बातचीत फिर कभी के लिए टालै ऐसा करना गंभीर विवाद से बचा पाएगा।

कैसा रहेगा विद्यार्थियों का साप्ताहिक राशिफल
विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह बहुत सारे नए फीचर्स के साथ है जिसने संघर्ष यात्रा नई खोज नई मित्रता गहरी नींद और आराम या नए संघर्ष की तैयारी सब शामिल है। हर किसी की डेस्टिनी उसे अलग-अलग मुकाम पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेगी। यही वह समय है जब आप नए संघर्ष और नया सीखने के लिए अपने आप को प्रस्तुत कर सकते हैं। मित्रों के साथ मनोरंजन और यात्राओं अपने आप को डाल सकते हैं । सप्ताह के प्रथम 2 दिन विशेष रूप से गतिमान रहने की स्थिति रहेगी सप्ताह का मध्य भाग किसी खास प्रयोजन पर काम करते हुए निकलने की संभावना है। सप्ताह का अंत किसी अच्छे परिणाम के साथ हो सकता है जो पिछले परिश्रम पर निर्भर करेगा।

वेद और ग्रंथ को घर में पढ़ने का क्या महत्व है?
आध्यात्मिक साहित्य का घर में लगातार पठन-पाठन होते रहने से घर के आस-पास के वातावरण में आध्यात्मिक चेतना जागृत हो जाती है जिससे घर के लोगों का चिंतन सकारात्मक हो जाता है। इसका प्रभाव न केवल घर के सदस्यों पर बल्कि घर के संपर्क में आने वाले सभी लोगों पर पड़ता है। जिस घर में आध्यात्मिक ग्रंथों का नियमित पाठ होता है, वहां के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा तो होती ही है। साथ में वहां रहने वाले लोगों के विचारों में भी सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि वेदों की ऋचाऔ के पाठ में इतनी साउंड एनर्जी है कि न केवल मनुष्य बल्कि पशु पक्षी और वनस्पति भी अपना व्यवहार बदलते हैं। स्नेह प्रेम करुणा ज्ञान के लिए जिज्ञासा और उच्चतम मानवीय व्यवहार स्वयमेव ही आचरण में आ जाता है।

Aaj Ka Rashifal 13 जून : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव।

वृषभ- कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे।
मिथुन- व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।

कर्क- विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
सिंह- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा।

कन्या- अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
तुला- आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें।

वृश्चिक- अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।
धनु- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करेंगे।

मकर- मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा।
कुम्भ- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढऩे में मदद करेगा।

मीन- राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत बढ़ेंगे।
Aaj Ka Rashifal 13 जून : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-23
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: आज रेवती नक्षत्र में प्रसूति स्नान, सगाई-रोका, मुण्डन, हलप्रवहण, आठवां, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन आदि के शुभ तथा विवाह का अतिआवश्यकता में (राहु युति व मृत्यु बाण दोष) अश्विनी नक्षत्र में मुहूर्त है। दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि प्रात: 09-29 तक, तदन्तर एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि है। द्वादशी तिथि में विवाहादि मांगलिक कार्य, गृहारम्भ, गृह-प्रवेश, यात्रा, अलंकार, सवारी और इसी प्रकार एकादशी तिथि में यज्ञोपवीत, विवाहादि मांगलिक कार्य, चित्रकारी, देवोत्सव, यात्रा, प्रवेश व व्रतोपवास आदि कार्य शुभ होते हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 09-02 से पूर्वाह्न 10-44 तक चर, प्रात: 10-44 से दोपहर बाद 02-09 तक लाभ व अमृत तथा अपराह्न 03-52 से सायं 05-34 तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-59 से दोपहर 12-54 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति में अनुसार आज उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभ प्रद रहेगी। राहुकाल: अपराह्न 3.00 बजे से सायं 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है। चंद्रमा: चंद्रमा दोपहर बाद 01-32 तक मीन राशि में, तदुपरान्त मेष राशि में रहेगा। नक्षत्र: रेवती ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर बाद 01-32 तक, तदन्तर अश्विनी ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती व अश्विनी दोनों ही गंडान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी हैं। रेवती नक्षत्र में विवाह, घर, देव-मन्दिर अलंकार जनेऊ व जल व स्थल सम्बन्धी सभी कार्य करने योग्य हैं।
योग: सौभाग्य नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 05-55 तक, तदन्तर अन्तरात 04-18 तक शोभन नामक नैसर्गिक शुभ योग है। तदुपरान्त अतिगण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि नामक शुभ योग दोपहर बाद 01-32 से अगले दिन सूर्योदय तक तथा कुमार योग नामक शुभ योग दिन के 01-32 से है। करण: भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण प्रात: 09-29 तक, तदन्तर बव व बालवादि करण हैं। व्रतोत्सव : आज मुनि नमीनाथ जयन्ती (जैन), पंचक दोपहर बाद 1-32 तक तथा गंडमूल सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (चा, ची, चू, चे, चो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। दोपहर बाद 01-32 तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मेष है। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति व मेष राशि के स्वामी मंगल है। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक बुद्धिमान, स्वास्थ्य की दृष्टि से पुष्ट, निरोगी, मेधावी, सलाहकार, लेखक, पत्रकार और सर्वगुण सम्पन्न होते हैं। इनका भाग्योदय 27-28 वर्ष की आयु तक होता है। मीन राशि वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वक्री शनि की गुरु पर विशेष दृष्टि है। अत: किसी प्रकार के विवादादि से बचकर चलें।

Hindi News / Jaipur / Aaj Ka Rashifal 13 जून : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

ट्रेंडिंग वीडियो