scriptकुर्सी संभालते ही बोलीं  दिया कुमारी,  कांग्रेस ने राजस्थान को खोखला किया, फिर से पटरी पर लाएंगे | diya kumari verbally attack on previously gehlot govt | Patrika News
जयपुर

कुर्सी संभालते ही बोलीं  दिया कुमारी,  कांग्रेस ने राजस्थान को खोखला किया, फिर से पटरी पर लाएंगे

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने नहीं दिया था।

जयपुरDec 15, 2023 / 09:23 pm

firoz shaifi

diya_kumari_1.jpg

जयपुर। उप मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद दिया कुमारी ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। दया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 साल में राजस्थान को खोखला कर दिया था। कानून व्यवस्था लचर थी, महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं थी। राजस्थान की आर्थिक स्थिति भी शुन्य कर दी।

झूठे वादे और झूठी गारंटी से प्रदेश की जनता तंग आ गई थी। इसलिए लोगों ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया और हमें अपना आशार्वाद देकर भाजपा की सरकार बनवाई। दिया ने कहा कि राजस्थान की जो दुर्दशा कांग्रेस पार्टी ने पांच सालों में की है उसे फिर से पटरी पर लाने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने नहीं दिया था।

महिला अपराधों की रोकथाम हमारी प्राथमिकता
दिया कुमारी ने कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम हमारी प्राथमिकता पर है। पूर्ववर्ती सरकार में जहां भी महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं वहां पर हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे। पीड़ित परिवारों की व्यथा सुनकर उनका न्याय दिलाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस सरकार गहरी नींद में सोई रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं अपराधों को लेकर हमारी सरकार गंभीर है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


वैदिक मंत्रोच्चार के बाद संभाली कुर्सी
इससे पहले भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए दिया कुमारी और प्रेमंचद बैरवा ने शुक्रवार को सचिवालय के मुख्य में बने अपने कार्यालयों में पदभार संभाल लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने कुर्सी संभाली। प्रेमचंद बैरवा ने दोपहर ढाई बजे और दिया कुमारी ने शाम 4.30 बजे पदभार संभाला। हालांकि प्रेमचंद बैरवा के पदभार ग्रहण के दौरान कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं रहा, केवल उनके समर्थक और परिवार के लोग ही मौजूद रहे। वहीं दिया कुमारी के पदभार ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

वीडियो देखेंः- Rajasthan CM : Bhajan Lal Sharma आज लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल में चौंकाने वाले नाम | Rajasthan News

https://youtu.be/J5qztJXuL4Y

Hindi News / Jaipur / कुर्सी संभालते ही बोलीं  दिया कुमारी,  कांग्रेस ने राजस्थान को खोखला किया, फिर से पटरी पर लाएंगे

ट्रेंडिंग वीडियो