scriptसीपी जोशी का सवाल, सीएम गहलोत को चुनाव के समय ही क्यों याद आया मानगढ़ धाम | Cp Joshi Rajasthan Bjp Question CM Gehlot For Mangarh Dham | Patrika News
जयपुर

सीपी जोशी का सवाल, सीएम गहलोत को चुनाव के समय ही क्यों याद आया मानगढ़ धाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बांसवाड़ा में हम बनाएंगे मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक की घोषणा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र में आपकी सरकार आजादी के बाद से कई वर्षों तक रही। आप खुद 1980 से सांसद, केंद्र सरकार में मंत्री और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे।

जयपुरJun 12, 2023 / 07:36 pm

Umesh Sharma

सीपी जोशी का सवाल, सीएम गहलोत को चुनाव के समय ही क्यों याद आया मानगढ़ धाम

सीपी जोशी का सवाल, सीएम गहलोत को चुनाव के समय ही क्यों याद आया मानगढ़ धाम

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बांसवाड़ा में हम बनाएंगे मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक की घोषणा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र में आपकी सरकार आजादी के बाद से कई वर्षों तक रही। आप खुद 1980 से सांसद, केंद्र सरकार में मंत्री और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। आज तक आपको मानगढ़ और वहां के जनजातीय लोगों के बलिदान की कभी इतनी फिक्र नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ और आदिवासियों का मान बढ़ाने के बाद यहाँ आकर घोषणाएं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनजाति का सम्मान केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ाया है। आज देश की राष्ट्रपति एक जन जातीय महिला है। केंद्र सरकार जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है। इस क्षेत्र में जितनी भी विकास की योजनाएं चल रही है वे अधिकतर केंद्र सरकार की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार जनजातीय मंत्रालय बनाकर जनजाति क्षेत्र के विकास को गति दी। बेहतर शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल दिए। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जनजातीय क्षेत्र के लोगों को विशेष आरक्षण देकर सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख बनाकर अधिकार दिए।

सीएम गहलोत घोषणावीर

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत जी आप सिर्फ घोषणावीर हैं, जिनका कार्य बड़ी-बड़ी घोषणाएं करना है। आप ने जनजाति के लोगों के लिए क्या किया, इसका जवाब दे ? बांसवाड़ा से रतलाम की रेल लाइन का शिलान्यास आपने किया था, फिर 4-5 साल बीत गए, आपने इस पर कोई कार्य क्यों नहीं किया ? मुख्यमंत्रीजी आप बताएं कि आपने जनजाति क्षेत्र के लिए पिछले साढे 4 वर्षों में कितने विकास कार्य किए हैं, कितनी योजनाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें
-

biporjoy cyclone latest news: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, पश्चिमी राजस्थान में 16 को भारी बारिश की चेतावनी

https://youtu.be/4U9vJ_EjTyI
चिश्ती का बयान निंदनीय

जोशी ने अजमेर में खादिम संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती के महिलाओं पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि महिलाओं के सम्मान और रानी पद्मावती के सतित्व की है। चिश्ती का बयान अत्यधिक निंदनीय है। प्रशासन एवं खादिम संस्था को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

Hindi News / Jaipur / सीपी जोशी का सवाल, सीएम गहलोत को चुनाव के समय ही क्यों याद आया मानगढ़ धाम

ट्रेंडिंग वीडियो