scriptपिंकसिटी में दिखेंगे अयोध्या के श्रीराम मंदिर और लाल बाग के राजा, बाजारों में इस बार खास सजावट उत्सव का माहौल… | Patrika News
जयपुर

पिंकसिटी में दिखेंगे अयोध्या के श्रीराम मंदिर और लाल बाग के राजा, बाजारों में इस बार खास सजावट उत्सव का माहौल…

किशनपोल बाजार में स्विच ऑन होने पर बाजार दुल्हन की तरह स्वागत में सजे, बाजार में ग्राहकों की अब उमड़ने लगी है भीड़

जयपुरOct 24, 2024 / 11:34 am

anand yadav

Diwali Festival: दिवाली पर Jaipur में ना हो अंधेरा, लगा दिए 292 ट्रांसफार्मर, 237 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई क्षमता

Diwali Festival: दिवाली पर Jaipur में ना हो अंधेरा, लगा दिए 292 ट्रांसफार्मर, 237 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई क्षमता

जयपुर। पिंकसिटी में दिवाली को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। सामूहिक सजावट अब अंतिम चरण में हैं और इस बार बाजारों में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। बाजारों में श्रीराम के कटआउट भी सजाए जाएंगे। परकोटे के साथ बाहरी बाजार भी सजकर तैयार हो चुके हैं। बड़े बाजारों के साथ- साथ शहर के छोटे बाजारों और गलियों में भी आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ेंः पिंकसिटी को एक और टर्मिनल की सौगात, हैरिटेज लुक में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें क्या होगा खास

किशनपोल बाजार में लाइट का स्विच ऑन हुआ। जिसके साथ ही बाजार रोशनी से जगमग हो उठा। सामूहिक सजावट को लेकर होड़ सी मची हुई है। किशनपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष खूंटेटा ने बताया कि बाजार में 30 अक्टूबर तक रोजाना शाम 6 से रात 9.30 बजे तक सजावट होगी। वहीं 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक देर रात तक सामूहिक सजावट जारी रहेगी।
यह भी पढ़ेंः बादल छंटते ही रात में पारे की उलटी चाल, जानें कौनसा जिला रहा सबसे सर्द, आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल…

त्रिपोलिया बाजार में दिवाली सजावट में गणेश के पांच स्वरूप विभिन्न वाद्य यंत्र बजाते नजर आएंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बाजार में लाइटिंग 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होगी। बापू बाजार को इस बार मुंबई के लाल बाग के राजा के मंडप की थीम पर सजाया जा रहा है। व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की चेलानी ने बताया कि बाजार में 25 मंडप बनाए गए हैं। 28 अक्टूबर को बाजार में लाइटिंग का स्विच ऑन होगा। जिससे 25 मंडप दीपों से जगमग हो उठेंगे।
यह भी पढ़ेंः बल्ले-बल्ले: बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़, दुकानों की बिक्री दुगनी, धनतेरस से पहले ही धन वर्षा शुरु

स्वामी सर्वानंद मार्केट में इस बार दिवाली पर लोगों को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन होंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशोर वासवानी ने बताया कि मार्केट के पहले चौराहे पर अयोध्या के जैसा श्रीराम मंदिर बनाया जाएगा। जो करीब 16 फीट लंबा 16 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा होगा। इस मंदिर में श्रीराम दरबार के दर्शन होंगे। दूसरे चौराहे पर तिरुपति बालाजी और तीसरे चौराहे पर महाकालेश्वर की झांकी के दर्शन होंगे। बाजार में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सजावट रहेगी।

Hindi News / Jaipur / पिंकसिटी में दिखेंगे अयोध्या के श्रीराम मंदिर और लाल बाग के राजा, बाजारों में इस बार खास सजावट उत्सव का माहौल…

ट्रेंडिंग वीडियो