script#weather शीट लहर की सम्भावना, पारा 3 डिग्री लुढ़का – देखें वीडियो | #weather Possibility of cold wave, mercury dropped by 3 degrees | Patrika News
जबलपुर

#weather शीट लहर की सम्भावना, पारा 3 डिग्री लुढ़का – देखें वीडियो

#weather शीट लहर की सम्भावना, पारा 3 डिग्री लुढ़का – देखें वीडियो
 

जबलपुरDec 19, 2023 / 01:51 pm

Lalit kostha

IMD Weather forecast: आज रात से बर्फीली हवा, 18 दिसंबर के दिन में भी दिखेगा ठंड का असर, जानें मौसम

IMD Weather alert

जबलपुर. उत्तरी हवा के चलते कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सोमवार को फिर पारे ने करीब तीन डिग्री का गोता लगाया। तेज ठंड के चलते लोग आग का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर अंत से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव आ सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 दिसंबर से बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। इससे पहले 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। कोहरा भी छाया रहेगा।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qpe4m

मौसम में होगा बदलाव, छा सकते हैं बादल
पारे ने लगाया 3 डिग्री का गोता, बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में जम्मू के आसपास पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। एक प्रेरित चक्रवात हरियाणा पर भी सक्रिय है। पंजाब के आसपास एक द्रोणिका भी है। इसके चलते बादल आ रहे हैं। हवा का रुख उत्तरी हो जाने के कारण फिर ठंड का असर तेज होने का अनुमान है। 20 दिसंबर तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qkzai

हालांकि, 21 दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है। 22 दिसंबर से नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके चलते प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आएगा।बादल छाने के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट होगी। उत्तरी हवा के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान मे 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई।

Hindi News/ Jabalpur / #weather शीट लहर की सम्भावना, पारा 3 डिग्री लुढ़का – देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो