scriptweather : मौसम ने दिए बदलाव के संकेत, देर से पड़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़े समीकरण | Weather has change, cold will come late after western disturbance | Patrika News
जबलपुर

weather : मौसम ने दिए बदलाव के संकेत, देर से पड़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़े समीकरण

weather : मौसम ने दिए बदलाव के संकेत, देर से पड़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़े समीकरण

जबलपुरOct 21, 2023 / 02:53 pm

Lalit kostha

 बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी

IMD weather alert

जबलपुर . जिस तरह मानसून ने देर से दस्तक दी थी, उसी तरह ठंड भी देर लगा रही है। आधा अक्टूबर बीतने के बाद भी वैसी ठंडक नहीं है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। इस वर्ष जिस तरह लगातार पश्चिम विक्षोभ बन रहा है, उससे मौसम में बदलाव जारी है। सम्भावना है कि इस बार अक्टूबर का पूरा महीना नरम-गरम रहेगा। नवम्बर से ठंड जोर पकड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में ठंड का असर कम है। उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत मामूली रूप से बदली रही। आसमान पर हल्के बादल छाए रहे वहीं ठंड का असर कम रहा। रात में जरूर वातावरण में नमी घुली रही और देर रात ठंड का आभास होता रहा।

रात का पारा गिरा

वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी है। दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में कमी होने की सम्भावना नहीं है। 22 अक्टूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के बाद ही तापमान में गिरावट आने की सम्भावना है।

Hindi News/ Jabalpur / weather : मौसम ने दिए बदलाव के संकेत, देर से पड़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़े समीकरण

ट्रेंडिंग वीडियो