scriptस्कूल से लौट रहे दो चचेरे भाईयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत | jabalpur accident news Two cousins ​​returning from school were crushed by a tractor, both died on spot | Patrika News
जबलपुर

स्कूल से लौट रहे दो चचेरे भाईयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

Jabalpur News : जबलपुर में हुए भीषण हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई है। दोनों को माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जबलपुरApr 13, 2024 / 03:07 pm

Himanshu Singh

jabalpur_accident_news.jpg

मध्यप्रदेश के जबलपुर में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई है। दोनों भाई अपनी बाइक में सवार होकर स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी दोनों भाईयों को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सहित दोनों भाईयों को लगभग 50 मीटर तक घसीटा था। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी।

मृतक छात्रों की पहचान विदित वैदेही और शिवांश वैदेही के रूप में की गई है। ये दोनों चचेरे भाई हैं। शुक्रवार को दोनों भाई स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी बीच दोनों सड़क पार कर रहे थे तभी ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने छात्रों को देखा तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।

 


घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के माता-पिता का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में अवैध रूप से गिट्टी भरी हुई थी। जो कि मानेगांव जा रही थी। वहीं घटना के वक्त मौजूद आसपास के लोगों ने ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि शिवांश के पिता पुजारी हैं। विदित के पिता क्रेशर में प्राइवेट जॉब करते हैं। शिवांश और विदित माता-पिता के इकलौते बेटे थे। विदित दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर पहुंचा और पिता की बाइक लेकर निकल गया था। इसके बाद विदित बाइक से शिवांश के स्कूल पहुंचा था और वहीं से दोनों घर के लिए निकले थे। हालांकि पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News/ Jabalpur / स्कूल से लौट रहे दो चचेरे भाईयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो