बादल खुलने पर बढ़ेगी ठंड
नमी बढ़ने से छा रहे बादल
मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बना है। इसके चलते नमी आ रही है और तापमान गिर रहा है। शनिवार से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने की सम्भावना है। इसके कारण जबलपुर सम्भाग के आसपास हवा का आपस में संयोजन होने की भी सम्भावना है। इस नई प्रणाली का असर सम्भाग के अधिकतर जिलों में दिखाई देगा। मौसम प्रणाली की सक्रियता के चलते अरब सागर से नमी पहुंचेगी और बादल छाएंगे।
गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री से गिरकर 28.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 15.2 से गिरकर 14.5 डिग्री पर आ गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी दर्ज गई।