scriptWeekly Horoscope (31 july-06 august): इस सप्ताह आपकी चमकेगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, मिलेगी पदोन्नति | Weekly Horoscope 31 july to 6 august Astrology prediction This week luck will shine in saptahik rashifal | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope (31 july-06 august): इस सप्ताह आपकी चमकेगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, मिलेगी पदोन्नति

Weekly Horoscope (31 July- 06 August 2023): नया सप्ताह शुरू होने वाला है, इस हफ्ते किसी की किस्मत चमकेगी तो किसी को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। आइये जानते हैं 31 जुलाई से 6 अगस्त के सप्ताह में किस्मत किसका साथ देने वाली है। इसके लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल..

Jul 30, 2023 / 12:51 pm

Pravin Pandey

aaj_ka_rashifal.jpg

साप्ताहिक राशिफल 31 जुलाई से 6 अगस्त

मेष राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त के सप्ताह में मेष राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा आपने किया तो आपको काफी लाभ होगा। इससे आप अपना काम अच्छे से पूरा कर पाएंगे। मेष राशि के वे लोग जो साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान पूर्व के नुकसान से उबरने में मदद मिलेगी। क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी अच्छा सिद्ध होगा। इस हफ्ते आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए योजना बनाएंगे। इसमें बड़ी हस्तियों से मुलाकात काम आएगी।

वृषभ राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त के सप्ताह में वृष राशि के जातकों की परेशानी बढ़ सकती है। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि इस हफ्ते आपको अपने बड़ों से मदद मांगनी पड़ सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। इस सप्ताह वृष राशि के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
नए सप्ताह में मिथुन राशि के लोगों की मानसिक स्थिति अच्छी रहने से इनको लाभ होगा। मन शांत रहेगा। हालांकि व्यापारियों को धन से जुड़े फैसला लेते समय गंभीरता सोच-समझकर करने की जरूरत है। इस राशि के वे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि इस समय किसी भी विषय को समझने में परेशानी आने पर आपको बड़े भाई-बहन या अपने शिक्षकों की मदद मिलेगी।

कर्क राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त के समय में आपको अपने जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आप कुछ धन की कमी महसूस कर सकते हैं। किसी भी जानकार, करीबी या रिश्तेदार के साथ कोई भी साझीदारी में व्यापार करने से पहले विचार कर लें और इस मामले में अपने मन की जरूर सुनें।

सिंह राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त के समय में आप अपने स्वास्थ्य पर खूब ध्यान देंगे जिससे आपको लाभ होगा। इस समय आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा। बुध के पहले भाव में होने के कारण इस सप्ताह छात्र-छात्राओं को मेहनत करते रहने की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान उनकी समझने की क्षमता अच्छी रहेगी।

कन्या राशि
कामकाज के मामले में नया सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए बेहतर है। किसी काम के मामले में आपकी आवाज सुनी जाएगी। व्यापार हो या नौकरी, हर जगह आपकी रणनीति और योजना की सराहना होगी। इससे आपको खुद को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। साथ ही अपनी रचनात्मक क्षमता में भी सुधार लाने में मदद मिलेगी। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः august rashifal 2023: मेष पर भारी रहेगा मंगल, परिवार में अशांति पर व्यापार में लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल


तुला राशि
नया सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लाएगा। यदि आपने पूर्व में कहीं निवेश किया है तो इस सप्ताह वो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। क्योंकि इससे आर्थिक हानि हो सकती है। ऐसे में अपने समय का उचित उपयोग आपके लिए हितकर रहेगा।

वृश्चिक राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच वृश्चिक राशि के लोग थकान महसूस करेंगे, जिससे उन्हें तनाव भी हो सकता है। पढ़ाई लिखाई के लिए ये सप्ताह अनुकूल है। ध्यान से योजनाओं को अमलीजामा पहनाने से आपको लाभ होगा। इस समय आप अपने किसी बड़े से मदद ले सकते हैं। जल्दबाजी में ऐसा फैसला न करें, जिससे बाद में पछताना पड़े। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। इस समय आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी तरक्की के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः weekly numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को निवेश का मिलेगा भरपूर लाभ, कुछ को इंवेस्टमेंट में रहना होगा अलर्ट, अंक ज्योतिष से जानिए संकेत


धनु राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच धनु राशि वाले अपनी दिनचर्या से ऊब सकते हैं। इससे कुछ अलग करने का मन कर सकता है। इस सप्ताह आप खुद को स्वस्थ रखने में समर्थ होंगे। वहीं आपको इस अवधि में निवेश से लाभ मिलेगा। आपके लिए व्यापार लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह शादीशुदा जातकों के जीवन में रोमांस का पुट नजर आएगा। इस समय आप जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। उनके साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।

मकर राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त का समय मकर राशि के लोगों के जीवन में स्वास्थ्य के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहेगा। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस समय आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। इस अवधि में आप अपने कौशल और अनुभव से काम करते हुए उसका लाभ उठाने में सफल रहेंगे। इस समय मकर राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे अंक हासिल हो सकते हैं। इस समय आपको कई क्षेत्रों में कामयाबी मिलती नजर आएगी।

कुंभ राशि
नये सप्ताह में कुंभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस समय खुद को अन्य कामों में व्यस्त रखें। इस सप्ताह आप लगन से काम करेंगे। कुछ आर्थिक लाभ होगा और कई मामलों में आपका जीवन साथी आपको आर्थिक समस्याओं से निकलने में मददगार बनेगा। परिवार में किसी की शादी हुई है तो नया सदस्य आ सकता है। परिवार में सकारात्मकता रहेगी। तनाव से छुटकारा मिलेगा और कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण दस्तावेज आपसे खोने से काम अटक सकते हैं, इससे आपकी जिम्मेदारियां छिन सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह अनुकूल समय है,खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, समाज सेवा जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः शत्रुओं से रक्षा करती हैं मां बगलामुखी, इस स्त्रोत को पढ़ने से होती हैं प्रसन्न


मीन राशि
नये सप्ताह में मीन राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से सकारात्मकता आएगी। इस सप्ताह आप अपनी परेशानियां दूर करने में सफल होंगे। इस सप्ताह सभी काम में ऊर्जा खपाने की जगह प्राथमिकता वाले काम में ऊर्जा लगानी होगी। इस सप्ताह फंसा धन मिल सकता है। इस अवधि में समय बर्बाद न करें। किसी कोर्स में दाखिला लेकर भी अपने समय का उचित उपयोग कर सकते हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (31 july-06 august): इस सप्ताह आपकी चमकेगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, मिलेगी पदोन्नति

ट्रेंडिंग वीडियो