scriptWhite Hair Home Remedies: असमय से होने वाले सफेद बालों से छुटकारा दिलाएंगे, ये घरेलू नुस्खे | Home remedies to get rid of white hair | Patrika News
घरेलू और प्राकृतिक उपचार

White Hair Home Remedies: असमय से होने वाले सफेद बालों से छुटकारा दिलाएंगे, ये घरेलू नुस्खे

White Hair Home Remedies: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव होने के कारण असमय से बालों का सफेद होना आम समस्या हो गई है। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Apr 30, 2022 / 01:14 pm

Roshni Jaiswal

White Hair Home Remedies: असमय से होने वाले सफेद बालों से छुटकारा दिलाएंगे, ये घरेलू नुस्खे

Home remedies to get rid of white hair

White Hair Home Remedies: आज के बिजी शेड्यूल में कम उम्र के लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। हमारी बदलती लाइफस्टाइल की वजह से हमारे बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। सफेद बाल होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं, जिसका बुरा असर आपके बालों पर पड़ता है। सफेद बालों को काले करने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स और डाई मिलते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन आप सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते है, जो आपकी समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
सफेद बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय


1. प्याज का रस

सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में प्याज का रस बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज का रस भी सफेद बालों को रोकने के लिए फायदेमंद है। इसके लिए आप बाल धोने से आधे घंटे पहले प्याज के रस को अपने बालों की जड़ो में लगाएं और थोड़ी देर बाद बालों को धो लें। इससे सफेद बालों की समस्या से निजात मिल जाता है।
यह भी पढ़े: कान बहने की समस्या को दूर करने में काम आएंगे ये घरेलू उपाय

2. तेल से मालिश करें

महाभृंगराज तेल या नारियल का तेल या तिल का तेल से रात को सोते समय सिर मेेें इनमें से कोई भी तेल लगाकर हल्के हाथों से धीरे-धीरे मालिश करें। ऐसा करने से असमय सफेद बालों से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन इन तेल से मालिश हफ्ते में 3-4 बार जरुर करें।
3. आंवला और शिकाकाई

आंवला और शिकाकाई बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही ये असमय सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आंवला और शिकाकाई आपके बालों को प्राकृतिक रूप में सफेद से काला रंग देने में मदद करेगा। इसलिए आप इनका पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़े: क्या आपके दांत में हो रहा है बहुत तेज दर्द, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

4. अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्ते असमय सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। क्योंकि अमरूद के पत्तों में विटामिन बी और सी की मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। असमय सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए आप अमरूद के पत्तों को पीसकर अपने बालों में लगाएं और थोड़े देर के बाद इसे धो लें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Hindi News / Health / Home And Natural Remedies / White Hair Home Remedies: असमय से होने वाले सफेद बालों से छुटकारा दिलाएंगे, ये घरेलू नुस्खे

ट्रेंडिंग वीडियो