scriptMonsoon Immunity Booster : मानसून सीजन में दूध में डालकर पिएं ये 2 आयुर्वेदिक चीजें , हमेशा रहेंगे रोगमुक्त | Monsoon Immunity Booster Drink Turmeric-Tulsi Milk During Monsoon to Avoid Infections haldi wale doodh ke fayde | Patrika News
स्वास्थ्य

Monsoon Immunity Booster : मानसून सीजन में दूध में डालकर पिएं ये 2 आयुर्वेदिक चीजें , हमेशा रहेंगे रोगमुक्त

Monsoon Immunity Booster : इस सीजन में आप क्या खा रहे हैं, क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, उसके बारे में पता होना जरूरी है। पौष्टिकता का ध्यान रखें।

जयपुरJul 23, 2024 / 09:43 am

Manoj Kumar

Monsoon Immunity Booster: Drink Turmeric-Tulsi Milk to Stay Health

Monsoon Immunity Booster: Drink Turmeric-Tulsi Milk to Stay Health

Monsoon Immunity Booster : मानसून में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना चाहिए। बरसात के मौसम (Monsoon season) में सभी तरह-तरह के संक्रमण से ग्रसित हो सकते हैं। इसका कारण अधिकतर खानपान ही होता है।

मानसून सीजन में खाने-पीने में इन चीजों को अवश्य शामिल करें Diet during monsoon season for boost Immunity

अदरक, हरी मिर्च, प्याज, सलाद, लौकी, करेला, तुरई, खीरा, गाजर, मूंग और अरहर दाल, मक्का, चावल, दालें, मौसबी, अनार, आड़ू, जामुन, लहसुन, नींबू, अनन्नास, आलूबुखारा, पपीता, केला, सेब और चेरी।

Monsoon Immunity Booster: Drink Turmeric-Tulsi Milk to Stay Health
Monsoon Immunity Booster: Drink Turmeric-Tulsi Milk to Stay Health



सेहत को बेहतर तभी बना पाएंगे जब कुछ नियमों को अपनाएंगे You will be able to improve your health only if you follow some rules

– भोजन भूख से अधिक न करें।
– पानी उबालकर पीएं

– खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें।

– इस मौसम में पाचन शक्ति कमजोर होती है, हल्का सुपाच्य भोजन करें।

– खाने में प्रोटीन युक्त आहार जैसे सोयाबीन लें।
– पानी खूब पीएं।

– बरसात में भीगे नहीं।

– खाने से पहले हाथ साबुन से धोएं।

– विटामिन ए, सी व डी युक्त चीजें खाएं।

– सामर्थ्यानुसार व्यायाम करना चाहिए।
– अदरक की चाय पीएं, यह इयुनिटी बढ़ाती है।

– दूध में हल्दी डालकर पीएं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

– दूध में तुलसी व हल्दी डालकर पीएं। यह इयुनिटी बढ़ाने के साथ बरसाती मौसम में होने वाले संक्रमणों से बचाने में भी मदद करता है।
– आयुर्वेदानुसार ताजा खाना, ताजा पानी पीना और भरपूर नींद लेना तन और मन को हमेशा स्वस्थ रखता है।

इन चीजों को न खाएं

तली-भुनी चीजें न खाएं। फास्ट फूड व बाजार के मीठे व नमकीन से परहेज करें। बासी भोजन न करें। डेयरी प्रोडक्ट्स से थोड़ा बचें। ज्यादा तली व मसालेदार चीजें न खाएं।
  • डॉ. बंकटलाल पारीक, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Hindi News / Health / Monsoon Immunity Booster : मानसून सीजन में दूध में डालकर पिएं ये 2 आयुर्वेदिक चीजें , हमेशा रहेंगे रोगमुक्त

ट्रेंडिंग वीडियो