scriptकश्मीर में बर्फबारी शुरू, MP में ठंड की दस्तक | MP Weather Update cold knocks in MP due to Snowfall in Kashmir | Patrika News
ग्वालियर

कश्मीर में बर्फबारी शुरू, MP में ठंड की दस्तक

MP Weather Update: आज साफ हो जाएगा आसमान, हवा का रुख बदलेगा, रात में गिरेगा पारा, बढ़ने लगेगी ठंड

ग्वालियरOct 13, 2024 / 07:51 am

Sanjana Kumar

MP Weather Update
MP Weather Update: अरब सागर से आ रही नमी के कारण ग्वालियर शहर का मौसम बदल गया है। शनिवार को बादलों के कारण पांच घंटे तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, इससे शाम को ठंडक महसूस हुई और रात में गर्मी से राहत मिल गई।

रात में ठंड शुरू

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान साफ हो जाएगा। हवा के रुख में भी बदलाव आएगा, इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। रात में ठंड की शुरुआत होगी अगले हफ्ते तक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ सकता है।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया


अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे दक्षिण भारत व महाराष्ट्र का मौसम प्रभावित हो गया है, लेकिन मध्य प्रदेश में भी हवा में नमी आ रही है, इससे बादल छा गए हैं। शिवपुरी तक हल्की बारिश भी हुई है, लेकिन ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उमस रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

कश्मीर में बर्फबारी की शुरूआत से बढ़ेगी ठंड

  • कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी की शुरुआत हो गई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी व अरब सागर का सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा।
  • उत्तरी हवा अपने साथ कश्मीर से हल्की ठंड लेकर आएगी, जिससे रात तापमान लुढ़केगा।

Hindi News / Gwalior / कश्मीर में बर्फबारी शुरू, MP में ठंड की दस्तक

ट्रेंडिंग वीडियो