scriptUP Rains: मानसून से पहले बदला मौसम, इन 23 जिलों में तीन दिन भारी बारिश,40 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert | Patrika News
गोंडा

UP Rains: मानसून से पहले बदला मौसम, इन 23 जिलों में तीन दिन भारी बारिश,40 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert

UP Rains: यूपी में भीषण गर्मी के बीच शनिवार की रात से मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। अगले कुछ घंटे में आईएमडी इन जिलों में लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश होने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

गोंडाJun 23, 2024 / 08:49 am

Mahendra Tiwari

Up ka mausam

सांकेतिक तस्वीर सोशल मीडिया से

UP Rains: यूपी में प्रचंड गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ जिलों में शनिवार की रात से शुरू हुई बूंदाबांदी का क्रम रविवार की सुबह की जारी रहा है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
UP Rains: मानसून से पहले पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। गोंडा बहराइच सहित कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के इन जिलों में तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 31 मई से मानसून बंगाल की खाड़ी में ठहर गया था। करीब 20 दिन बाद एक बार मानसून फिर तेजी से सक्रिय हुआ है। बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने से भागलपुर होते हुए रक्सौल तक पहुंच गया है। 27 जून से 30 जून के बीच मानसून के पूर्वी यूपी से प्रवेश करने की संभावना है।
UP Rains: अगले 48 घंटे में इन जिलों में 23, 24 जून को मूसलाधार बारिश का IMD yellow alert बलिया, आजमगढ़, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडावाराणसी,चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले शामिल है।

Hindi News/ Gonda / UP Rains: मानसून से पहले बदला मौसम, इन 23 जिलों में तीन दिन भारी बारिश,40 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert

ट्रेंडिंग वीडियो