UP Rains: मानसून अब अपने विदाई की ओर है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। गुरुवार की सुबह मौसम विभाग की आई रिपोर्ट के मुताबिक 23 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह तीखी धूप निकलने से एक बार उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान की बात करें तो आज यूपी के जिलों में 33 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।