scriptकानपुर से चुराई मिनी बस, नेपाल ले जा रहे थे बेचने दो वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, बताई पूरी योजना | Gonda two vehicle thieves who going sell mini bus Kanpur to Nepal caug | Patrika News
गोंडा

कानपुर से चुराई मिनी बस, नेपाल ले जा रहे थे बेचने दो वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, बताई पूरी योजना

कानपुर से मिनी बस चुरा कर नेपाल बेचने जा रहे दो वाहन चोरों को गोंडा पुलिस ने बीती आधी रात गस्त के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को पूरी योजना बताई।

गोंडाDec 10, 2023 / 05:50 pm

Mahendra Tiwari

20231210_174700.jpg

मिनी बस के साथ गिरफ्तार दो वाहन चोर

गोंडा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कानपुर से मिनी बस चुरा कर नेपाल बेचने जा रहे दो शातिर वाहन चोरों को शनिवार की रात गस्त के दौरान रोक कर पूछताछ किया। तो पुलिस भी दंग रह गई। दोनों वाहन चोर नेपाल मिनी बस बेचने जा रहे थे।
गोंडा जिले की इटियाथोक पुलिस बीती रात वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान बलरामपुर की तरफ जा रही मिनी बस में कोई सवार नहीं था। पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने बस को रोका। वाहन चोरों से कागजात मांगे इस पर वह कोई समुचित जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया। तो दोनों शातिर वाहन चोरों ने बताया कि कानपुर के किदवई नगर से 8 दिसंबर को वाहन चुराकर भागे थे। वह लोग वाहन को नेपाल राष्ट्र में बेचते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर है। कानपुर के किदवईनगर में मिनी बस चोरी के मामले में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पकड़ा गया वाहन चोर राजू कुशवाहा उन्नाव जिले के नौगवा थाना के गांव आटा बन्धार का रहने वाला है। वही दूसरा आरोपी संजीव कुमार यादव कानपुर जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलखानपुर का रहने वाला है। जो वर्तमान में अशोक नगर कल्यानपुर पश्चिमी कानपुर रहता है।
प्रभारी निरीक्षक बोले- दो वाहन चोर गिरफ्तार मिनी बस बरामद

प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक ने बताया कि उपनिरीक्षक बलराम सिंह और थाना के अन्य स्टाफ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मिनी बस लेकर जा रहे। दो लोगों को रोक कर पूछताछ किया गया तो पता चला कि कानपुर से बस चोरी कर नेपाल राष्ट्र बेचने जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाई की गई है।

Hindi News/ Gonda / कानपुर से चुराई मिनी बस, नेपाल ले जा रहे थे बेचने दो वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, बताई पूरी योजना

ट्रेंडिंग वीडियो