Gonda Accident:
गोंडा जिले कर्नलगंज थाना के गांव गोडियनपुरवा कचनापुर के रहने वाले सूरज कश्यप 22 वर्ष अपने परिवार की दो महिलाओं को लेकर कटरा बाजार अपने रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार को वह रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान अमोड़वा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस दौरान एक महिला डंपर में फंस गई। जिसे डंपर खींचते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया। जिससे महिला मंगला देवी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सूरज कश्यप और उसके पीछे बैठी चंदा पत्नी राजू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े: Gonda news: पति करता रहा इंतजार, दिल्ली से नहीं आई पत्नी, फंदे से लटक कर दे दी जान, पत्नी के बेवफाई की कहानी आपके रोंगटे खड़ा कर देगी प्रभारी निरीक्षक बोले- गाड़ी कब्जे में चालक फरार
प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार ने बताया कि डंपर से दुर्घटना हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक और एक अन्य महिला घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।