भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों में छिछला कोहरा छाया रहा। राज्य के सभी मंडलों में दिन का तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान झांसी में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 11,12,13 और 14 दिसंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।