scriptहो जाइए तैयार! इन 7 कारणों से सनी देओल की गदर 2 बॉक्‍स ऑफिस पर ला देगी तूफान | sunny deol ameesha patel film gadar 2 can be blockbuster on box office because of 7 reasons | Patrika News
मनोरंजन

हो जाइए तैयार! इन 7 कारणों से सनी देओल की गदर 2 बॉक्‍स ऑफिस पर ला देगी तूफान

Gadar 2 : 22 साल के बाद एक बार फिर तारा सिंह अपनी सकीना के साथ गदर मचाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस बार फिल्म में क्या खास होने वाला है। साथ ही फैंस क्यों सनी देओल की गदर 2 को पसंद कर सकते हैं।
 

Feb 02, 2023 / 03:13 pm

Jyoti Singh

sunny_deol_ameesha_patel_film_gadar_2_can_be_blockbuster_on_box_office_because_of_7_reasons.jpg
ढाई किलो के हाथ के लिए फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) 22 साल बाद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं। पिछले साल ही उन्होंने ‘गदर 2’ (Gadar 2) को बनाने का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही फैंस अपनी एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। रिपब्लिक डे 2023 के मौके पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। साथ ही रिलीज डेट भी बताई गई थी। पोस्टर में तारा सिंह उर्फ सनी देओल हाथ में हथौड़ा लिए खतरनाक अंदाज में दिखाई दिए थे। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच कई लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर पाएगी। ऐसे में आज हम आपको 7 कारण बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप भी गदर 2 को देखने के लिए थिएटर में जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।


दर्शकों को मास फिल्में हैं पसंद

हिंदुस्तान जिंदाबाद था, हिंदुस्तान जिंदाबाद है, हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा…. इस डायलॉग को सुनने के बाद फिल्म को देखने से रोक पाना काफी मुश्किल होगा। क्योंकि दर्शकों को इस वक्त मास फिल्में ज्यादा पसंद आ रही है। जिस तरह से पिछले साल साउथ की फिल्म अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा और यश स्टारर केजीएफ 2 ने आग लगा दी थी। वैसे ही ‘गदर 2’ को जनता का प्यार मिल सकता है।

सकीना यानी अमीषा पटेल को दोबारा देखना

गदर 2 की सकीना यानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल के करियर के लिए गदर टर्निंग प्वाइंट रही थी। वहीं फिल्म में उनके जबरदस्त रोल और सनी देओल के साथ उनकी कैमिस्ट्री को कोई नहीं भूला है। अब 22 साल बाद सकीना और तारा कितना बदल गए हैं ये लोग जानने के लिए एक्साइटिड हो सकते हैं।

सकीना और तारा सिंह की प्रेम कहानी

गदर एक प्रेम कथा की कहानी बंटवारे के बीच सकीना और तारा सिंह की प्रेम कहानी थी। जिसे देख दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए थे। अब कहा जा रहा है कि गदर 2 में मेकर्स ने पाकिस्तान और भारत के युद्ध को आधार बनाया है।

उत्कर्ष शर्मा को दोबारा देखना

तारा सिंह और सकीना का बेटा जीते तो आपको याद ही होगा। गदर 2 में जीते बड़े हो गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसमें भी जीते का रोल उत्कर्ष शर्मा ही प्ले कर रहे हैं। साथ ही वह लीड रोल में हैं। ऐसे में उन्हें देखने के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़े – पठान की सक्सेस के बाद KGF मेकर्स ने शाहरुख खान से मिलाया हाथ? हिंदी फिल्म के लिए किया अप्रोच!

पुरानी वाली स्टारकास्ट

जाहिर है कि गदर के बाद गदर 2 में कास्टिंग में बदलाव नहीं किया गया है। अनिल शर्मा ने सनी देओल व अमीषा पटेल से लेकर उत्कर्ष तक सब वहीं किरदार हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि लोग फिल्म से कनेक्ट कर पाएंगे।

अशरफ अली का रोल कौन करेगा

गदर 2 में सबसे ज्यादा याद आएगी अशरफ अली। सकीना के पिता के रोल में अमरीश पुरी नजर आए थे। उन्होंने इस रोल में जान डाल दी थी। यकीनन अगर वो आज इस दुनिया में होते तो गदर 2 में देखने के लिए फैंस बहुत ही क्रेजी हो गए होते। मगर अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं है। वह अपने फैंस को हमेशा हमेशा ऐसे ही याद आते रहेंगे।

गदर 2 को लेकर काफी उम्मीदें

गदर फिल्म को ऑडियंस ने भर-भर के प्यार दिया था। अब जब 22 साल बाद इसकी नई किश्त रिलीज होगी तो उम्मीद है कि सालों का क्रेज फिर से उमड़ सकता है। गदर 2 को लेकर दर्शकों के मन में एक उम्मीद है। इसे अजमाने के लिए दर्शक जरूर थिएटर तक पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े – शाहरुख खान की पठान से ज्यादा हिट होगी जवान और डंकी!

Hindi News / Entertainment / हो जाइए तैयार! इन 7 कारणों से सनी देओल की गदर 2 बॉक्‍स ऑफिस पर ला देगी तूफान

ट्रेंडिंग वीडियो