scriptNoida Assembly Elections Result 2022 : भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने 1 लाख 69 हजार वोटों से जीतकर बनाया रिकॉर्ड | Noida Election results UP Assembly Elections 2022 Results | Patrika News
चुनाव

Noida Assembly Elections Result 2022 : भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने 1 लाख 69 हजार वोटों से जीतकर बनाया रिकॉर्ड

Noida Assembly Elections Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम (UP Assembly Election Results 2022) आ चुके हैं। नोएडा विधानसभा सीट के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं, क्योंकि इस सीट रक्षामंत्री के बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) की किस्मत दांव पर लगी थी। पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने रिकॉर्ड वोट 1 लाख 69 हजार वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी (Sunil Chaudhary) को करारी शिकस्त दी है।

Mar 10, 2022 / 06:27 pm

lokesh verma

noida-election-results-up-assembly-elections-2022-results_1.jpg

,,

Noida Assembly Elections Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम (UP Assembly Election Results 2022) आ चुके हैं। नोएडा विधानसभा सीट के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं, क्योंकि इस सीट रक्षामंत्री के बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) की किस्मत दांव पर लगी थी। पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने रिकॉर्ड वोट 1 लाख 69 हजार वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी (Sunil Chaudhary) को करारी शिकस्त दी है।
पंकज सिंह को 70 फीसदी वोट मिले

भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को कुल 70.84 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी को महज 16.42 फीसदी और कांग्रेस प्रत्याशी को 4.36 प्रतिशत तो बीएसपी प्रत्याशी को 5.04 प्रतिशत वोट से ही संतोष करना पड़ा है। बता दें कि 2012 में परिसीमन होने के बाद नोएडा विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। 2012 में पहली बार हुए चुनाव में डॉ. महेश शर्मा विधायक बने थे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेश शर्मा के सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में भाजपा की विमला बाथम जीत दर्ज की थी। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनावों में नोएडा सीट से भाजपा ने पंकज सिंह को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने यहां एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी सुनील शर्मा को करारी शिकस्त दी थी। इस बार भी उन्होंने अपनी जीत को दोहराया है।
यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022: मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक, जानें और क्या-क्या लगी हैं बंदिशें…

इस बार मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड

पहले चरण के दौरान नोएडा के मतदाताओं ने इस बार मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लगातार दो बार नोएडा का मतदान प्रतिशत 50 से ऊपर नहीं जा सका था। 2012 में जहां नोएडा में 48.95 वोट पड़े थे, वहीं 2017 में 48.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इस बार 50.10 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया गया।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ईवीएम की रखवाली करने के लिए समाजवादी नेताओं का आधीरात को लगा स्ट्रांग रूम के बाहर पैहरा, चलाया चेकिंग अभियान

मायावती का गढ़

ज्ञात हो कि गौतम बुद्ध नगर मायावती का गृह जनपद है, लेकिन आज तक नोएडा विधानसभा सीट पर बसपा नहीं जीत सकी है। 2017 के चुनाव में भी बसपा उम्मीदवार रविकांत तीसरे स्थान पर रहे थे।

Hindi News/ Elections / Noida Assembly Elections Result 2022 : भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने 1 लाख 69 हजार वोटों से जीतकर बनाया रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो