scriptप्रियंका गांधी के पांच वादे पर प्रदेश कांग्रेस में हुआ मंथन, वचन पत्र को अंतिम रूप देने की तैयारियां तेज | Madhya Pradesh Assembly Election Priyanka Gandhi 5 promises Brainstorming state Congress | Patrika News
चुनाव

प्रियंका गांधी के पांच वादे पर प्रदेश कांग्रेस में हुआ मंथन, वचन पत्र को अंतिम रूप देने की तैयारियां तेज

Priyanka Gandhi 5 promises मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस ने इसका श्रीगणेश कर दिया है। प्रियंका गांधी जनता से 5 वादे किए। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी के इन वादों पर मंथन कर रही है।

Jun 13, 2023 / 04:59 pm

Sanjay Kumar Srivastava

priyanka_gandhi

‘सेवा संघ भवन’ मामले में प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा हैं। उन्होंने लिखा है भवन को जमींदोज करना महात्मा गांधी की विरासत पर हमला है।

Madhya Pradesh Assembly Election कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर में आयोजित एक जनसभा में जनता से पांच वादे किए। और कहा, सत्ता में आने के बाद ये पांच वादे लागू किए जाएंगे। कर्नाटक के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भी यह दावं खेला है। भाजपा इस तोड़ का उपाए करने में जुटी है तो कांग्रेस प्रियंका गांधी की दी गई पांच गारंटी पर मंथन शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता इस पर विचार करने के लिए बैठे। यह मंथन विधानसभा चुनाव 2023 वचन पत्र कमेटी की बैठक हुआ।


प्रियंका गांधी की पांच गारंटी

कांग्रेस की महासचिव सोमवार को जबलपुर प्रवास पर थी और वहां जनसभा में उन्होंने पांच गारंटी दे देते हुए उन्हें लागू कराने का वादा किया था। उन्होंने महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रति माह, 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने की गारंटी दी। साथ ही कहा 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ। किसान कर्ज माफी जारी रहेगी और पुरानी पेंशन योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – जबलपुर में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं – घोषणाएं करते हैं, पर पूरा नहीं करते

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बैठक में लिया हिस्सा

प्रियंका गांधी के ऐलान के बाद मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में उनके आवास पर विधानसभा चुनाव 2023 वचन पत्र कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक सहित वचन पत्र समिति के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

वचन पत्र को अंतिम रूप देने पर विचार

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वचन पत्र को अंतिम रूप देने पर विचार विमर्श हुआ। कांग्रेस की ओर से नारी सम्मान योजना को सरकार में आने पर अमलीजामा पहनाने का वादा किया गया है। इस योजना पर जहां प्रियंका गांधी ने मुहर लगाई है, वहीं इसे वचन पत्र में शामिल किए जाने की भी तैयारी है।

यह भी पढ़ें – सतपुड़ा भवन में लगी आग पर कमलनाथ का सवाल, बोले – भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण

Hindi News / Elections / प्रियंका गांधी के पांच वादे पर प्रदेश कांग्रेस में हुआ मंथन, वचन पत्र को अंतिम रूप देने की तैयारियां तेज

ट्रेंडिंग वीडियो