scriptनारी शक्ति ने दिखाया उत्साह, मध्य प्रदेश में 72 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 75 फीसदी वोटिंग | 72 percent voting in MP and 68 percent voting in Chhattisgarh | Patrika News
चुनाव

नारी शक्ति ने दिखाया उत्साह, मध्य प्रदेश में 72 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 75 फीसदी वोटिंग

Voting in Madhya Pradesh & Chhattisgarh: मध्यप्रदेश में शाम छह बजे तक कम से कम 76.22 फीसदी और छत्तीसगढ़ में शाम पांच बजे तक 75 फीसदी मतदान की सूचना है।
 

Nov 18, 2023 / 08:39 am

Prashant Tiwari

nari_shakti.jpg

 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में इस बार महिलाओं का ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। राजनीतिक दलों ने भी महिलाओं के लिए कई लुभावने वादे किए हैं। इसका असर शुक्रवार को संपन्न दूसरे चरण के मतदान में भी दिखा। मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ की बाकी बची 70 विधानसभा सीटों के लिए छिटपुट हिंसा के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। दोनों राज्यों में मतदान केंद्रों पर महिलाएं सुबह से ही कतार में नजर आईं।

MP में 76, छत्तीसगढ़ में 75 प्रतिशत वोटिंग

मध्यप्रदेश में शाम छह बजे तक कम से कम 76.22 फीसदी और छत्तीसगढ़ में शाम पांच बजे तक कम से कम 75 फीसदी मतदान की सूचना है। इसी के साथ पांच चुनावी राज्यों में से तीन में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे पहले, मिजोरम की सभी 40 सीटों और छ्त्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान हुआ था। राजनीतिक दलों ने अब राजस्थान और तेलंगाना में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जहां तीसरे और चौथे चरण में क्रमशः 25 और 30 नवंबर को मतदान होना है। पांचों राज्यों के नतीजे एक साथ तीन दिसंबर को आएंगे।

आइटीबीपी का जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों के बम धमाके में आइटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया। घटना में कुछ अन्य मतदान कर्मी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बड़े गोबरा मतदान केंद्र पर मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदान दल जिला मुख्यालय वापस लौट रहा था।

भाजपा हो या कांग्रेस, महिलाओं से सबको आस महिला केंद्रित योजनाएं

– मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने महिला मतदाताओं को केंद्र में रखकर तरह-तरह के वादे किए हैं।

– कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना में 1500 रुपए महीने देना का ऐलान किया। भाजपा ने लाड़ली बहना योजना लागू करके 1000 रुपए महीना देना शुरू कर दिया।
– कांग्रेस ने 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर का ऐलान किया तो भाजपा ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देना शुरू कर दिया।

प्रचार भी महिला केंद्रित

– मध्यप्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा ने हर बूथ पर लाड़ली संग सेल्फी अभियान चलाया। तो महिला कांग्रेस ने हर जगह 1500 रुपए गारंटी के साथ देने की बात की।
– भाजपा ने प्रचारित किया महिलाओं को 1000 से बढाकर 1250 रुपए देना शुरू किया है। इसे बढ़ाकर 3000 रुपए महीना तक किया जाएगा। कांग्रेस आएगी तो ये योजना बंद कर देगी।

– कांग्रेस ने प्रचार किया कि भाजपा सरकार झूठ बोलती है। वह 3000 रुपए नहीं देगी। कांग्रेस हर महिला को 1500 रुपए महीना देगी।

Hindi News / Elections / नारी शक्ति ने दिखाया उत्साह, मध्य प्रदेश में 72 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 75 फीसदी वोटिंग

ट्रेंडिंग वीडियो