scriptSarkari Naukri 2024 : 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली बंपर वैकेंसी, वेतन भी मिलेगा बढ़िया | sarkari naukri 2024 uksssc ukssscmein apply online kaise kare | Patrika News
शिक्षा

Sarkari Naukri 2024 : 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली बंपर वैकेंसी, वेतन भी मिलेगा बढ़िया

UKSSSC : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कुल 751 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। सबसे ज्यादा जूनियर असिस्‍टेंट के पद…

नई दिल्लीOct 12, 2024 / 01:00 pm

Anurag Animesh

Sarkari Naukri 2024
UKSSSC : सरकरी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका UKSSSC यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेकर आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से कई पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई है। जो भी इच्छुक युवक इस पद के लिए आवेर्दन करना चाहते हैं, वो UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 01 नवंबर तक तय की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो इस तारीख से पहले आवेदन कर दें।
यह खबर भी पढ़ें :- Noel Tata Education : जानिए कितने पढ़ें-लिखे हैं टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा

Sarkari Naukri 2024 : इन पदों पर होगी भर्ती


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कुल 751 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। सबसे ज्यादा जूनियर असिस्‍टेंट के पद के लिए भर्ती की जानी है। इस पद के लिए कुल 465 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर के लिए 06 पद, राज्य संपत्ति विभाग के रिसेप्शनिस्ट के लिए 5 पद भर्ती की जानी है। इसके अलावा कई और पदों पर भर्ती की जानी है।
यह खबर भी पढ़ें :- Public Holiday : 31 अक्तूबर या 1 नवंबर, किस दिन होगी स्कूलों में दिवाली की छुट्टी? जान लीजिए तारीख

Sarkari Naukri 2024 : ये होनी चाहिए योग्यता


इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्‍यर्थियों के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त यूनिवर्सिटी से 12वीं का डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्‍मीदवारों की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में पद के अनुसार टाइपिंग का अनुभव होना भी जरुरी है।
यह खबर भी पढ़ें :- ये हैं यूपी का सबसे बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज | Best Engineering College In UP

Sarkari Naukri 2024 : लिखित परीक्षा से होगा चयन


इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले उम्‍मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्‍ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इन चरणों के बाद मेडिकल एग्‍जाम होगा। जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। इस भर्ती के लिए चयनित उम्‍मीदवारों को 21,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

Hindi News / Education News / Sarkari Naukri 2024 : 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली बंपर वैकेंसी, वेतन भी मिलेगा बढ़िया

ट्रेंडिंग वीडियो