scriptचलती बाइक पर तेंदुए ने महिला पर किया हमला | Leopard attacks woman on moving bike | Patrika News
धौलपुर

चलती बाइक पर तेंदुए ने महिला पर किया हमला

बाइक सवार महिला पर कथित तेंदुए ने हमला किया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस पर उसे बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है

धौलपुरOct 25, 2024 / 06:38 pm

Naresh

चलती बाइक पर तेंदुए ने महिला पर किया हमला Leopard attacks woman on moving bike
– घायल महिला को अस्पताल में भर्ती

dholpur. यहां सरमथुरा क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों की मूवमेंट बनी हुई है। टाइगर की मूवमेंट भी अब आम हो गई है। जंगली जानवरों की आवाजाही से लोगों में भय का माहौल है। बाइक सवार महिला पर कथित तेंदुए ने हमला किया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस पर उसे बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है।
अस्पताल में भर्ती घायल महिला रामभूली के पुत्र वकील ने बताया कि वह अपनी को बाजार करा कर बाड़ी से अपने गांव सोने का गुर्जा ले जा रहा था। रास्ते में उनके गांव से थोड़ी दूर पहले ही चलती बाइक पर एक कथित तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बाइक का संतुलन खराब हो गया और दोनों ही मां बेटे सडक़ पर गिर गए। घटना में महिला राम भूली के सिर तथा कंधे में गंभीर चोट पहुंची। जिस पर बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
डांग इलाके में जंगली जानवरों की बढ़ी दस्तक

स्थानीय लोगों ने बताया कि डांग इलाके में लगातार जंगली जानवरों की मूवमेंट बढ़ रहा है। विगत एक दशक से सरमथुरा क्षेत्र में भी लगातार बाघों की मूवमेंट बढ़ा है। अभी हाल ही में एक बाघ के लगातार सरमथुरा क्षेत्र में दस्तक दी जा रही है जो स्थानीय लोगों की मवेशियों का शिकार भी कर रहा है। अभी 2 दिन पूर्व ही सरमथुरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में उक्त बाघ ने एक नंदी का शिकार किया। जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को स्थानीय लोगों की सुरक्षा के कुछ करना होगा, जिससे वह खेतों पर आ-जा सके।

Hindi News / Dholpur / चलती बाइक पर तेंदुए ने महिला पर किया हमला

ट्रेंडिंग वीडियो